{"_id":"5c80132abdec2214216cbae1","slug":"rural-shout-slogans-about-breakers-demand-on-street-mnsya","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से मजदूर की मौत, परिजनोें ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से मजदूर की मौत, परिजनोें ने लगाया हत्या का आरोप
Thu, 07 Mar 2019 12:08 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Thu, 07 Mar 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
कोटा में करंट से युवक की मौत के बाद जिला अस्पताल में विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव कोटा में एक मजदूर की करंट से मौत हो गई। परिजन युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। यहां पर परिजनों ने करंट देकर युवक की हत्या करने की बात कही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है ।
मृतक के भाई प्रदीप सिंह पुत्र गिर्राज सिंह निवासी गारवगढ़ी ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब आठ बजे कोटा निवासी किशोर पुत्र पूरन सिंह और दो अन्य व्यक्ति उसके घर पर आए और छोटे भाई नहना उर्फ प्रभात को मजदूरी कराने के लिए अपने साथ ले गए। करीब 11 बजे किसी ने प्रदीप सिंह को सूचना दी कि नहना गांव कोटा में मरा पड़ा है। इस बात की जानकारी होने पर परिवार के लोग कोटा पहुंचे तो नहना मरा पड़ा मिला। जिस पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
यहां पर मौजूद डॉक्टर ने नहना को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। अस्पताल परिसर में मृत के गांव के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना के बाद हाथरस गेट पुलिस अस्पताल पहुुंच गई। वहीं प्रदीप सिंह ने कोतवाली मुरसान में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और फिर परिजनों को सौंप दिया। मुरसान कोतवाली के एसएचओ योगेश कुमार सिरोही का कहना है कि युवक की मौत करंट से हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।