{"_id":"679665af15df5015440600e5","slug":"ruckus-of-mangalmukhis-in-sasani-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathars: मंगलामुखियों ने थाने में किया हंगामा, फर्जी मंगलामुखी को समाज से बेदखल, यह हुआ तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathars: मंगलामुखियों ने थाने में किया हंगामा, फर्जी मंगलामुखी को समाज से बेदखल, यह हुआ तय
Sun, 26 Jan 2025 10:11 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 26 Jan 2025 10:11 PM IST
सार
25 जनवरी को मंगलामुखी एवं फर्जी मंगलामुखी में जमकर हंगामा हुआ था। मंगलामुखी फर्जी मंगलामुखी अशोक कुमार उर्फ मनचली को घसीटते हुए थाने लेकर आए थे। पुलिस ने अशोक कुमार और मनचली के खिलाफ 151 की कार्रवाई कर दी। जिस पर मंगलामुखी संतुष्ट नहीं हुए।
विज्ञापन
थाने पर हंगामा करते मंगलामुखी
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस के सासनी में फर्जी मंगलामुखी के नेग मांगने को लेकर पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट मंगलामुखियों ने थाने पर जमकर हंगामा किया। समाज से फर्जी मंगलामुखी को बेदखल करने के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
पुलिस की 25 जनवरी को हुई कार्रवाई से असंतुष्ट मंगलामुखी 26 जनवरी सासनी थाने पर आ धमके और जमकर हंगामा किया। सीओ सिटी ने मंगलामुखियों को समझा बूझकर मामला शांत कराया। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने फर्जी मंगलामुखी अशोक कुमार उर्फ मनचली को कस्बा में न रहने की नसीहत दी और मंगलामुखियों को आश्वासन दिया है कि वह कस्बा के किसी भी क्षेत्र में नेग नहीं मांगेगा, अगर वह कस्बा में किसी भी क्षेत्र में नेग मांगता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
किन्नर एकता समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवम किन्नर एवं राष्ट्रीय सचिव वैशाली पंडित की पहल पर सासनी क्षेत्र की गुरु बिंदिया मौसी ने अशोक कुमार उर्फ मनचली को सासनी क्षेत्र से बेदखल कर दिया है। गुरु बिंदिया मौसी ने अपील की है कि फर्जी मंगलामुखी अशोक कुमार उर्फ मनचली को किसी भी तरह का नेग न दें। वह इस नेग का हकदार नहीं है। अगर क्षेत्र में किसी भी तरह का नेग मांगने जाता है तो इसकी सूचना तुरंत बिंदिया मौसी से करें।
विज्ञापन
25 जनवरी को मंगलामुखी एवं फर्जी मंगलामुखी में जमकर हंगामा हुआ था। मंगलामुखी फर्जी मंगलामुखी अशोक कुमार उर्फ मनचली को घसीटते हुए थाने लेकर आए थे। पुलिस ने अशोक कुमार और मनचली के खिलाफ 151 की कार्रवाई कर दी। जिस पर मंगलामुखी संतुष्ट नहीं हुए।