फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Rs 50 lakh given to wife and father of martyr Subhash

Hathras: बलिदानी सुभाष की पत्नी और पिता को दी 50 लाख की आर्थिक मदद, राज्य सरकार के निर्देश पर दी गई धनराशि

Sat, 03 Aug 2024 05:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 03 Aug 2024 05:25 PM IST
सार

राजौरी पुंछ की कृष्णा घाटी में आतंकियों की घुसपैठ को नाकाम करते हुए गांव नगला मनी के सुभाष कुमार ने अपना बलिदान दिया था। पूरे राजकीय सम्मान के साथ गांव नगला मनी में बलिदानी सुभाष का अंतिम संस्कार किया गया। आसपास क्षेत्र के हजारों लोग सुभाष की एक झलक पाने के लिए बेताव थे।

विज्ञापन
Rs 50 lakh given to wife and father of martyr Subhash
बलिदानी सुभाष कुमार की पत्नी कान्ती देवी को चेक प्रदान किया - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

हाथरस जनपद में तहसील सादाबाद के गांव नगला मनी निवासी बलिदानी सुभाष कुमार के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से अनुग्रह राशि 50 लाख रुपये के चेक प्रदान किए गए। 3 अगस्त को हाथरस सांसद, विधायक सादाबाद व डीएम ने बलिदानी के गांव पहुंचकर अनुग्रह राशि के चेक बलिदानी की पत्नी व पिता को प्रदान किए। 

विज्ञापन


विदित है कि 22 जुलाई को राजौरी पुंछ की कृष्णा घाटी में आतंकियों की घुसपैठ को नाकाम करते हुए गांव नगला मनी के सुभाष कुमार ने अपना बलिदान दिया था। 25 जुलाई को पूरे राजकीय सम्मान के साथ गांव नगला मनी में बलिदानी सुभाष का अंतिम संस्कार किया गया। आसपास क्षेत्र के हजारों लोग सुभाष की एक झलक पाने के लिए बेताव थे। 3 अगस्त को राज्य सरकार की ओर से निर्देश प्राप्त होने के उपरान्त हाथरस जिलाधिकारी आशीष कुमार ने बलिदान हुए सैनिक के परिजनों को अनुग्रह सहायता के अन्तर्गत चेक जारी किए। 
विज्ञापन

बलिदानी सुभाष के पिता को चेक देते सांसद ,विधायक ,डीएम  व अन्य
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद अनूप प्रधान एवं सादाबाद के विधायक प्रदीप सिंह गुड्डू चौधरी ने दिवंगत बलिदानी की पत्नी कान्ती देवी को 35 लाख व माता-पिता को 15 लाख की धनराशि के चेक प्रदान किए। उन्होंने दिवंगत परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि सरकार सैनिकों की शहादत के प्रति संवदेनशील है और यथासंभव हर सहायता देने हेतु प्रयत्नशील है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, एसपी निपुण अग्रवाल, प्रीती चौधरी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed