फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Robbed 3.74 lakh rupees putting chilli in eyes

सेल्समैनों की आंखों में मिर्च झोंककर 3.74 लाख लूटे

Tue, 22 Sep 2020 12:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Robbed 3.74 lakh rupees putting chilli in eyes
सेल्समैनों से लूट के बाद मौके पर छानबीन करते एसपी और अन्य पुलिस अधिकारी। - फोटो : SHAPHU
सादाबाद-जलेसर मार्ग पर गांव पीहुरा और मढ़ाका के बीच सोमवार की दोपहर करीब 11.20 बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने शराब के ठेके के दो सेल्समैनों की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर 3.74 लाख रुपयों से भरा थैला लूट लिया। यह पैसा रविवार को हुई शराब बिक्री का था। हालांकि, पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। खबर लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

हाथरस के शराब के ठेकेदार कालरा के मानिकपुर स्थित सरकारी शराब एवं बीयर के ठेकों पर जसवंत नगर निवासी गिरजेश कुमार पुत्र अमर सिंह एवं मैनपुरी जिले के गांव करहल निवासी लोकेश उर्फ आलोक पुत्र राजेश कुमार सेल्समैन हैं। ये दोनों शराब की बिक्री के रुपये दूसरे दिन सादाबाद में ठेकेदार के मैनेजर सज्जन सिंह के पास जमा कराते हैं। रोजाना की तरह सुबह 11 बजे वह मानिकपुर के तीन ठेकों, महरारा के एक ठेके एवं सहपऊ धर्मशाला के तीन ठेकों पर रविवार को हुई शराब की बिक्री के कुल 3,74,742 रुपये लेकर बाइक से सादाबाद जा रहे थे।
विज्ञापन

रास्ते में दोनों ने बाइक में पेट्रोल भी डलवाया। इसके बाद जैसे ही उनकी बाइक गांव पीहुरा और मढ़ाका के मध्य पहुंची, तभी पीछे से बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उनकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया और रुपयों से भरे थैले को छीनकर भाग गए। इस छीनाझपटी में दोनों सेल्समैन बाइक सहित सड़क किनारे कूड़े के ढेर पर जा गिरे। दिनदहाड़े हुई लूट से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। एसपी विक्रांतवीर, एएसपी प्रकाश कुमार और सीओ ब्रह्म सिंह भी घटनास्थल पहुंच गए। संदेह होने पर पुलिस दोनों सेल्समैनों को कोतवाली ले आई और उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सादाबाद-जलेसर मार्ग पर शराब के दो सेल्समैनों के साथ लूट की घटना की जानकारी मिली है। दोनों से पूछताछ चल रही है। शीघ्र ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा।
- प्रकाश कुमार, एएसपी हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed