{"_id":"63a9cd1d5f8a520703500b09","slug":"roadways-not-go-for-less-than-25-passengers-in-fog","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 25 से कम यात्रियों पर नहीं जाएगी रोडवेज, कोहरा होने पर बस स्टैंड या ढाबे पर रोकने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 25 से कम यात्रियों पर नहीं जाएगी रोडवेज, कोहरा होने पर बस स्टैंड या ढाबे पर रोकने के निर्देश
Mon, 26 Dec 2022 10:05 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 26 Dec 2022 10:05 PM IST
सार
यात्रियों की कम होती संख्या को ध्यान में रखते हुए डिपो के अधिकारियों ने यह फैसला लिया है कि 25 से कम यात्रियों पर बस सेवा को निरस्त कर देंगे, ताकि बस खाली न दौड़े। कोहरा घना हो तो बस को निकट के बस स्टैंड या अधिकृत ढाबे पर रोकने को भी कहा गया है।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सर्द मौसम में यात्रियों की संख्या में काफी गिरावट आ गई है। रोडवेज ने नुकसान को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया है कि 25 से कम यात्री होने पर वह निर्धारित मार्ग पर बस का संचालन नहीं करेगा। सोमवार तक सर्दी बढ़ने से हाथरस डिपो को दो लाख रुपये की आय का नुकसान हुआ है। हालांकि अब अधिकारी मकर संक्राति से आमदनी बढ़ने की आस लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन
दिसंबर माह के अंत में सर्दी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। कोहरा भी अधिक पड़ रहा है। रोडवेज ने चालक-परिचालकों से यह तो पहले से ही कह रखा है कि यदि कोहरा घना हो तो बस को निकट के बस स्टैंड या अधिकृत ढाबे पर रोकें।
विज्ञापन
अब खास बात यह है यात्रियों की कम होती संख्या को ध्यान में रखते हुए डिपो के अधिकारियों ने यह फैसला लिया है कि 25 से कम यात्रियों पर बस सेवा को निरस्त कर देंगे, ताकि बस खाली न दौड़े। एआरएम शशी रानी ने कहा कि 25 से कम यात्रियों पर बस सेवा को निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन