{"_id":"64f1eda1b33e09ac2708b4b5","slug":"roadways-ac-bus-collides-with-truck-six-people-injured-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: रोडवेज एसी बस ने ट्रक में मारी टक्कर, तीन साल के मासूम सहित छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: रोडवेज एसी बस ने ट्रक में मारी टक्कर, तीन साल के मासूम सहित छह लोग घायल
Fri, 01 Sep 2023 07:26 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 01 Sep 2023 07:26 PM IST
सार
आगरा-अलीगढ़ हाइवे पर जरैया मोड़ के पास एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में आगरा की तरफ से जा रही यूपी रोडवेज की वातानुकूलित बस ने सामने से आ रहे ट्रक में टक्कर मार दी। जिससे ट्रक व बस के परखच्चे उड़ गए। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त रोडवेज बस और ट्रक
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में आगरा-अलीगढ़ हाइवे के जरैया मोड़ पर रोडवेज की वातानुकूलित बस ने ट्रक में टक्कर मार दी। बस यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में ट्रक चालक सहित बस में सवार छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक व बस में फंसे चालकों को बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। बस चालक को गंभीर हालत में हाथरस के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर आगरा-अलीगढ़ हाइवे पर जरैया मोड़ के पास एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में आगरा की तरफ से जा रही यूपी रोडवेज की वातानुकूलित बस ने सामने से आ रहे ट्रक में टक्कर मार दी। जिससे ट्रक व बस के परखच्चे उड़ गए। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में बस चालक राकेश पुत्र लौकमन निवासी आगरा, ट्रक चालक राजेंद्र यादव पुत्र रामचन्द्र यादव निवासी बिहार व बस में सवार राखी कौर निवासी आगरा, दुर्गेश पत्नी प्रीतम निवासी बुलंदशहर, बाइक सवार नवी हसन पुत्र स्माइल निवासी अलीगढ़ व तीन वर्षीय मासूम मोहन निवासी बुलंदशहर घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बस चालक के गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। हादसे के बाद मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जानकारी पर मौके पर पहुंची एसडीएम लवगीत कौर ने बस व ट्रक को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया।