फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Roads will be built using restricted plastic and thermocol

प्रतिबंधित प्लास्टिक व थर्माकॉल के प्रयोग से बनेंगी सडक़ें

Thu, 26 Sep 2019 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Roads will be built using restricted plastic and thermocol
अब प्रतिबंधित प्लास्टिक, थर्माकोल से बनेंगी सड़कें
विज्ञापन

शासन से जारी हुआ आदेश, नगर निकायों में जब्त प्रतिबंधित प्लास्टिक का किया जाएगा प्रयोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। शासन स्तर से प्रतिबंधित प्लास्टिक और थर्माकोल का प्रयोग अब सड़क निर्माण में किया जाएगा। शासन स्तर से सभी नगर पालिकाओं को इस बारे में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अभियान के दौरान जब्त की गई प्रतिबंधित प्लास्टिक और पॉलिथीन का प्रयोग कर सड़कों का निर्माण किया जाएगा। वर्तमान नगर पालिकाओं को दो ऐसी सड़कों का चिह्नांकन करना होगा, जिनका निर्माण प्रतिबंधित प्लास्टिक और पॉलीथीन से किया जा सकेगा।
नगर पालिका और नगर निगमों द्वारा शासन के निर्देश पर प्रतिबंधित प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने के लिए समय-समय पर अभियान चलाए गए हैं। इसके तहत प्रदेश भर से 700 टन प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं थर्माकोल के उत्पादों को जब्त किया गया है। इसी जब्त प्रतिबंधित प्लास्टिक के प्रयोग के लिए शासन स्तर से नई रणनीति तैयार की गई है।
विज्ञापन

अब नगर निगमों और नगर पालिकाओं से इस जब्त सामग्री का प्रयोग कर दो-दो सड़कों का निर्माण किया जाएगा। शासन स्तर से इस निर्माण को लेकर नगर निगमों व नगर पालिकाओं में सड़कों के चिह्नांकन के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि दो अक्तूबर के बाद इन सड़कों का निर्माण कार्य शुरू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह होगा प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग
पॉलिथीन की सामग्री को छोटे-छोटे टुकड़ों में तैयार किया जाएगा। गिट्टी को 150 डिग्री सेंटीग्रेड से 160 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान पर गर्म कर उसमें छोटे-छोटे टुकड़ों को मिलाया जाएगा, जिससे एग्रीगेटर के ऊपर प्लास्टिक का कोट बन जाए। दोबारा उसे 160 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान पर कोलतार में मिलाते हुए सड़क निर्माण किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed