फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   RLD will fight civic elections with full force

रालोद पूरी ताकत के साथ लड़ेगा निकाय चुनाव

Tue, 11 Oct 2022 12:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
RLD will fight civic elections with full force
निकाय चुनाव को लेकर बैठक करते रालोद विधायक प्रदीप सिंह उर्फ़ गुड्डू चौधरी। संवाद - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को विधायक गुड्डू चौधरी के कार्यालय पर निकाय चुनाव संबंधी बैठक आयोजित की गई। चुनाव की तैयारियों को लेकर अहम विचार विमर्श किया गया। इसमें विधायक ने कहा कि रालोद पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगा।
निकाय चुनाव के लिए सादाबाद नगर पंचायत के चंद्रकांत बधौतिया एडवोकेट, रामसहाय चौधरी, नईम कुरैशी, अंकित चौधरी को सह संयोजक नियुक्त किया गया है। बैठक में विधायक ने कहा रालोद पूरे जनपद में निकाय चुनाव पूरी दमदारी से लड़ेगा। ज्यादा से ज्यादा सभासद, पार्षद और नगर पंचायत अध्यक्ष जिताने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

सभी राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ता, पदाधिकारी चुनाव में जुट जाएं। जिला संयोजक सुरेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि सभी नगर पंचायत में सह संयोजक बहुत ही जल्द नियुक्त कर दिए जाएंगे और कुछ नगर पंचायतों पर सह संयोजक नियुक्त कर दिए गए हैं। रालोद निकाय चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में विधायक प्रदीप कुमार सिंह उर्फ गुड्डू चौधरी, जिला संयोजक सुरेंद्र सिंह परिहार, पूर्व ब्लाक प्रमुख विनीत गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह, यादवेंद्र बघेल, रामसहाय चौधरी, महाराज सिंह प्रधान, बच्चू सिंह मास्टर, दीपू चौधरी, देशराज सिंह, बीरी सिंह, दीपक चौधरी, जवाहर सिंह, हरपाल सिंह नेता जी, दिगंबर सिंह सहित तमाम रालोद कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed