{"_id":"60ec92bf8ebc3ebf5205f30b","slug":"rld-staged-a-sit-in-protest-at-the-collectorate-shouted-slogans-fiercely-hathras-news-ali2679492130","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद ने कलेक्ट्रेट पर धरना देकर किया प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद ने कलेक्ट्रेट पर धरना देकर किया प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान।
पेट्रोल, डीजल व गैस के दामों में वृद्धि व किसानों की समस्याओं को लेकर रालोद ने कलेक्ट्रेट पर धरना देकर प्रदर्शन किया। उसके बाद राज्यपाल को प्रेषित एक ज्ञापन ओसी कलेक्ट्रेट को सौंपा। इस दौरान रालोद कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए जमकर नारेबाजी की। उन्होंने सरकार को गरीब, मजदूर व किसान विरोधी बताते हुए जमकर हमला बोला।
ज्ञापन में कहा गया है कि इस समय डीजल, पेट्रोल और बिजली के दामों में काफी बढ़ोतरी हुई है। इसके कारण किसान बेहद परेशान हैं। कोरोना काल में काफी लोग बेरोजगार हो गए हैं। काफी लोग भुखमरी के कगार पर हैं। गन्ना किसानों का हजारों करोड़ रुपये बकाया होने से उनमें घोर निराशा व्याप्त है। सरकार की वादाखिलाफी के कारण किसान वर्ग अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है।
रालोद ने मांग की कि डीजल और पेट्रोल की बिक्री से राज्य सरकार को मिलने वाले टैक्स में कमी की जाए। गैस के दामों में हुई बढ़ोतरी पर तत्काल रोक लगाई जाए। बिजली के मूल्य देश की अपेक्षा उत्तर प्रदेश में अधिक है, उन्हें भी कम किया जाए। कोरोना काल के समय काफी व्यापारियों के प्रतिष्ठान बंद रहे हैं, उनके बिजली के बिल माफ किए जाए।
विज्ञापन
गन्ना मूल्य का भुगतान ब्याज सहित कराया जाए। बाजरा व धान की खरीद एमएसपी पर सुनिश्चित की जाए। कोरोना के कारण मध्यम वर्गीय परिवारों की आर्थिक व्यवस्था जर्जर हो गई है। ऐसे लोगों के विगत सत्र और वर्तमान सत्र के छात्रों की शुल्क माफ की जाए।
मौके पर रालोद जिलाध्यक्ष केशव देव चौधरी, पूर्व विधायक प्रताप चौधरी, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू सूरज पाल सिंह, ईशान चौधरी, बहादुर सिंह, यथार्थ चौधरी, सुरेंद्र सिंह, रमेश, दीपू चौधरी, आशीष चौधरी, राम सहाय चौधरी, देवेंद्र चौधरी, धर्मवीर सिंह आदि मौजूद थे।