फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Riots in school over beating students

Hathras News: छात्राओं को पीटने पर स्कूल में हंगामा

Thu, 13 Nov 2025 01:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 13 Nov 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Riots in school over beating students
गांव मथुरापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक पर बुधवार को छात्राओं को पीटने का आरोप लगाया है। छात्राओं के परिजनों व ग्रामीणों ने स्कूल में हंगामा भी किया।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि शनिवार को कक्षा पांच की छात्रा प्रिया पुत्री संजय व कल्पना पुत्री वीरेंद्र का ज्योमेट्री बॉक्स चोरी हो गया था। इस पर विद्यालय में तैनात शिक्षक सौरभ ने छात्राओं को डांट-फटकार लगाते हुए उनकी पिटाई कर दी। घटना के बाद शिक्षक दो दिन तक विद्यालय नहीं आया। बुधवार को शिक्षक के विद्यालय पहुंचने पर पीड़ित छात्रा के परिजन मौके पर पहुंच गए और विद्यालय परिसर में शिक्षक से मारपीट को लेकर कहासुनी और गाली-गलौज शुरू हो गई। कोतवाली प्रभारी गिरीशचंद्र गौतम ने बताया कि विद्यालय में अभिभावकों व शिक्षक के बीच मारपीट हुई है। मामले में मुकदमा दर्ज कर दो नामजदों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed