फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Rice became expensive due to low supply

Hathras News: आवक कम होने से चावल हुआ महंगा

Sun, 26 Apr 2026 02:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 26 Apr 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Rice became expensive due to low supply
एक दुकान में बिक्री के लिए रखे चावल के बोरे। संवाद 
भीषण गर्मी में सुपाच्य और सभी को स्वादिष्ट लगने वाले दाल-चावल का स्वाद फीका पड़ रहा है। आवक कम होने से चावल की कीमतों में अचानक आई तेजी ने मध्य वर्गीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। चावल के भाव में करीब 25 से 30 रुपये प्रति किलो तक उछाल दर्ज किया गया है, जिससे आम लोगों की थाली का बजट गड़बड़ा रहा है।
विज्ञापन



व्यापारियों के अनुसार बाजार में चावल की आवक कम होने के कारण भाव लगातार बढ़ रहे हैं। खास बात यह है कि खाड़ी देशों में आपूर्ति कम होने के बावजूद स्थानीय बाजार में कीमतों में गिरावट नहीं आई है, बल्कि उल्टा तेजी हो रही है। कुछ दिन पहले तक जो चावल करीब 80 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, वही अब 110 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। यही नहीं मध्यम और प्रीमियम श्रेणी के ब्रांडेड चावल के दामों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है।
विज्ञापन


- बाजार में चावल की आवक कम है, जिसके चलते भाव बढ़ रहे हैं। ग्राहकों को समझाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि रोजमर्रा की चीजें लगातार महंगी होती जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय कुमार, परचून विक्रेता।





हम खुद महंगे चावल खरीद रहे हैं, इसलिए हमें भी कीमत बढ़ानी पड़ रही है। ग्राहक कम मात्रा में खरीदारी कर रहे हैं और सस्ते विकल्प तलाश रहे हैं।
गोविंद कुमार, परचून विक्रेता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed