फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Retired soldier beaten up, case filed

Hathras News: बच्चों के लिए खाने-पीने का सामान लेने गए सैनिक को पीटा, मुकदमा दर्ज

Sat, 24 Jun 2023 11:59 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 24 Jun 2023 11:59 PM IST
सार

सेवानिवृत्त सैनिक रात में धर्मशाला चौराहे से बच्चों के खाने पीने का सामान लेने गया था। उसी समय नगला बिहारी निवासी देवेन्द्र सिंह एवं उसके बेटे नीलू ने शिशुपाल की लाठी डंडों से पीटा। तभी आरोपियों के रिश्तेदार भी आ गए। उन्होंने भी शिशुपाल को पीटा। शिशुपाल को घायल अवस्था में सीएचसी में भर्ती कराया है। जहां से उसे हाथरस रेफर कर दिया।

विज्ञापन
Retired soldier beaten up, case filed
घायल सेवानिवृत्त सैनिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहपऊ में शुक्रवार रात बच्चों के लिए खाने-पीने का सामान लेने गए एक सेवानिवृत्त सैनिक की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। पिटाई में उसके सिर फटने के साथ काफी चोट आई। सीएचसी पर पहुंचने पर उसे गम्भीर हालत में हाथरस रेफर कर दिया। परिजनों ने हत्या करने के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


गांव बुर्जनौजी निवासी महेन्द्र सिंह ने बताया कि उसका बेटा शिशुपाल सेवानिवृत्त सैनिक है। वह शुक्रवार रात धर्मशाला चौराहे से बच्चों के खाने पीने का सामान लेने गया था। उसी समय नगला बिहारी निवासी देवेन्द्र सिंह एवं उसके बेटे नीलू ने शिशुपाल की लाठी डंडों से पीटा।
विज्ञापन


तभी आरोपियों के रिश्तेदार भी आ गए। उन्होंने भी शिशुपाल को पीटा। शिशुपाल को घायल अवस्था में सीएचसी में भर्ती कराया है। जहां से उसे हाथरस रेफर कर दिया। महेंद्र सिंह ने बताया कि देवेंद्र सिंह एक बीजेपी के नेता का सगा भाई है। पुलिस ने तहरीर के पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed