{"_id":"692ae50b54ff624005080a4d","slug":"report-filed-against-10-people-in-dog-bite-dispute-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कुत्ते द्वारा काटने के विवाद में 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, दो पक्षों में हुई थी मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कुत्ते द्वारा काटने के विवाद में 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, दो पक्षों में हुई थी मारपीट
Sat, 29 Nov 2025 05:51 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 29 Nov 2025 05:51 PM IST
सार
कुत्ते के काटने पर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के 18 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
कोतवाली मुरसान, हाथरस
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
मुरसान क्षेत्र के गांव नगला हंसी में पालतू कुत्ते के काटने के बाद शुरू हुए विवाद में अब दूसरे पक्ष ने भी 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मुरसान कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी का कहना है कि इस घटना में दो पक्षों में मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों के 18 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
गांव निवासी हरेंद्र का कहना है कि बीते बुधवार की शाम करीब पांच बजे उनके घर के बाहर लालसिंह का कुत्ता आया। उसे देखकर उनका कुत्ता उसकी ओर भागा, तभी पड़ोसी केहरीलाल का पुत्र मोहित कुत्ते को मारने लगा, जिससे हरेंद्र के कुत्ते ने उसे काट लिया। इसके बाद केहरीलाल और उसके परिवार ने गालीगलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन
हरेंद्र ने उन्हें मोहित के पूरे इलाज का आश्वासन दिया, लेकिन वे नहीं माने। शाम करीब सात बजे किशोर, लालसिंह, पवन, रिंकु, सूरज, मनीष, ओमप्रकाश, विजय और विनोद लाठी-डंडे और फरसे लेकर घर में घुस आए। मारपीट शुरू कर दी। पड़ोसी शकुंतला और नौबत बचाने आए, तो उन्हें भी पीटा।
विज्ञापन