फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   report against constable and his six companions for gang rape

Hathras: मृतक सिपाही और उसके छह साथियों पर रिपोर्ट दर्ज, सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Tue, 21 Jan 2025 02:49 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 21 Jan 2025 02:49 AM IST
सार

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि सिपाही ने घटना से दो दिन पहले युवती को हाथरस बुलाया और अपनी कार में बैठा लिया। सिपाही के अन्य साथी भी कार में सवार हो गए। हाथरस बस स्टैंड, शराब के ठेके और तीन-चार अन्य स्थानों पर तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
report against constable and his six companions for gang rape
मृतक सिपाही कुलदीप भाटी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस के श्याम नगर कॉलोनी में 11 दिन पहले हुए गोलीकांड में मरने वाले सिपाही कुलदीप भाटी और उसके छह साथियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व युवती को गोली मारकर सिपाही के आत्महत्या करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवती का गंभीर हालत में दिल्ली में उपचार चल रहा है। पुलिस उसके बयान लेने के लिए दिल्ली गई है।

विज्ञापन


इस मामले में घटना के अगले दिन मृतक सिपाही के पिता ने युवती पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गत नौ जनवरी को मोहल्ला श्यामनगर कॉलोनी में एक बंद कमरे में सिपाही कुलदीप भाटी का गोली लगा शव मिला था और पास में ही बिस्तर पर घायल अवस्था में एक युवती मिली थी। उसको भी गोली लगी थी। युवती की बहन की तहरीर पर पुलिस ने जिन सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, उनमें मृतक कुलदीप भाटी के अलावा उनके साथ किराये के मकान में रहने वाले सिपाही अविनाश, आकाश, राहुल भाटी, प्रतीक, अनिल और पवन शामिल हैं।
विज्ञापन


रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि सिपाही कुलदीप भाटी निवासी कैमराला चक्रसेनपुर थाना दादरी जिला गौतमबुद्धनगर ने घटना से दो दिन पहले सात जनवरी को उसकी बहन को हाथरस बुलाया और अपनी कार में बैठा लिया। मोहल्ला श्यामनगर के आसपास प्रतीक निवासी श्यामनगर और आकाश निवासी डिबाई बुलंदशहर भी कार में सवार हो गए। हाथरस बस स्टैंड, शराब के ठेके और तीन-चार अन्य स्थानों पर तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। धमकी देते हुए उसे गांव के बाहर छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

युवती की बहन का आरोप है कि इससे पहले भी कुलदीप और अविनाश उसकी बहन के साथ दुष्कर्म करते रहे हैं। शिकायत करने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देते थे। अनिल व पवन और अन्य आरोपी भी इनका सहयोग करते थे। सीओ सदर योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

रिपोर्ट में लगाया आरोप, युवती को मारीं दो गोलियां
युवती की बहन ने आरोप लगाया कि नौ जनवरी को आरक्षी कुलदीप भाटी ने व्हाट्सएप कॉल करके मेरी बहन को कमरे पर बुलाया और न आने पर जान से मारने की धमकी दी। उसकी बहन वहां पहुंची और उसने कुलदीप को शिकायत करने की धमकी दी, जिस पर उसने उसकी बहन को तमंचे से दो गोली मार दी। इसमें एक गोली सीने में और दूसरी सिर में लगी। सीने में गोली लगने से युवती की रीढ़ की हड्डी टूट गई। इसके बाद अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

मोबाइल की सीडीआर से खुल सकते हैं कई राज
युवती की बहन का आरोप है कि मृतक एवं उसका सहयोगी अविनाश पुलिस में सिपाही है। अविनाश ने पूर्व में कई बार मेरी बहन को जान से मारने की धमकी दी है। इसकी पुष्टि इनके मोबाइल की सीडीआर से घटना खुल सकती है। उसकी बहन का फोन पुलिस के पास मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed