{"_id":"6664e56ea4876f81490d1524","slug":"repair-work-at-the-railway-gate-went-on-throughout-the-night-traffic-came-to-a-standstill-hathras-news-c-56-1-mrt1060-116027-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रात भर चला रेल फाटक पर मरम्मत कार्य, आवागमन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रात भर चला रेल फाटक पर मरम्मत कार्य, आवागमन ठप
Sun, 09 Jun 2024 04:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 09 Jun 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
। शहर के बीच से गुजर रहे मथुरा-कासगंज रेल खंड स्थित इगलास रोड रेलवे क्रॉसिंग पर रात के समय रेलवे ने मरम्मत कार्य शुरू किया। इस कारण रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक शहर के मथुरा रोड से इगलास रोड के बीच आवागमन ठप रहा। इस दौरान वाहनों को करीब छह किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाकर शहर में आना पड़ा। कई वाहन बाईपास से हतीसा पुल होते हुए इगलास मार्ग पर आए। कई लोगों को रुहेरी होकर शहर में दाखिल होना पड़ा। माना जा रहा है कि रविवार सुबह आठ बजे तक काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद ही आवागमन सुचारू हो पाएगा। संवाद
विज्ञापन