{"_id":"642adfd45be02b3e080d9ae9","slug":"relatives-of-bitiya-met-dm-for-accommodation-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: आवास के लिए डीएम से मिले बिटिया के परिजन, हाई कोर्ट ने दिए थे नौकरी-आशियाना देने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: आवास के लिए डीएम से मिले बिटिया के परिजन, हाई कोर्ट ने दिए थे नौकरी-आशियाना देने के आदेश
Tue, 04 Apr 2023 02:47 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 04 Apr 2023 02:47 AM IST
सार
बिटिया के परिजनों ने बताया कि उच्च न्यायालय उन्हें आवास देने के आदेश शासन को दे चुका है। परिजनों ने उच्चतम न्यायालय के आदेश के बारे में भी डीएम को जानकारी दी। आवास दिलाए जाने की मांग बिटिया के भाइयों ने की।
विज्ञापन
हाथरस कांड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस के बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में सोमवार को बिटिया के परिजन डीएम से मिले। बिटिया के भाई ने आवास दिलाए जाने के लिए डीएम को प्रार्थना पत्र सौंपा।
विज्ञापन
बिटिया के परिजनों ने बताया कि उच्च न्यायालय उन्हें आवास देने के आदेश शासन को दे चुका है। परिजनों ने उच्चतम न्यायालय के आदेश के बारे में भी डीएम को जानकारी दी। आवास दिलाए जाने की मांग बिटिया के भाइयों ने की। इसे लेकर प्रार्थना पत्र भी सौंपा।
विज्ञापन
डीएम अर्चना वर्मा ने बताया कि बिटिया के भाई आवास संबंधी उच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन चाह रहे हैं। इस संबंध में शासन स्तर से ही कार्रवाई होगी। उल्लेखनीय है कि चंदपा क्षेत्र के एक गांव में बिटिया की मौत के बाद उच्च न्यायालय ने इस परिवार के एक सदस्य को नौकरी के अलावा आवास देने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन