{"_id":"669e9295edcc06651e0ccaa7","slug":"raped-a-woman-after-finding-her-alone-at-home-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: घर में अकेला पाकर किया महिला से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: घर में अकेला पाकर किया महिला से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप
Mon, 22 Jul 2024 10:41 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 22 Jul 2024 10:41 PM IST
सार
महिला का आरोप है कि जब वह रिपोर्ट दर्ज कराने सलेमपुर पुलिस चौकी पर पहुंची तो चौकी प्रभारी छेड़खानी का मुकदमा दर्ज करने की बात कही। पुलिस चौकी पर कोई सहयोग नहीं मिलने पर पीड़िता अपने पति व अन्य रिश्तेदारों के साथ हसायन कोतवाली पहुंची।
विज्ञापन
महिला से दुष्कर्म।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हसायन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 22 जुलाई की सुबह एक युवक ने महिला को घर में अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर देवर ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया। बाद में आरोपी को मौके पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि जब वह रिपोर्ट दर्ज कराने सलेमपुर पुलिस चौकी पर पहुंची तो चौकी प्रभारी छेड़खानी का मुकदमा दर्ज करने की बात कही। पुलिस चौकी पर कोई सहयोग नहीं मिलने पर पीड़िता अपने पति व अन्य रिश्तेदारों के साथ हसायन कोतवाली पहुंची। आरोप है कि वहां भी पुलिस ने उसका चिकित्सकीय परीक्षण नहीं कराया और तहरीर लेकर उसे वहां से जाने के लिए कह दिया।
विज्ञापन
सुबह छह बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक पीड़िता कोतवाली के बाहर चक्कर काटती रही, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इस संबंध में सीओ सिकंदराराऊ का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। कोतवाली निरीक्षक ने कहा कि सलेमपुर चौकी प्रभारी से जानकारी लेने के बाद ही कुछ कह पाएंगे।
विज्ञापन