फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Ram temple has been built for Rs. 1.25 crore of eight crore people.

Hathras : डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया मंदिर पर बोले खुलकर, आठ करोड़ लोगों के सवा-सवा रुपये से बना है राममंदिर

Thu, 01 Feb 2024 02:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 01 Feb 2024 02:53 AM IST
सार

हाथरस के गोपाल धाम में डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया राम मंदिर खुलकर बोले। उन्होंने कहा कि मंदिर किसी एक व्यक्ति के पैसे से नहीं बना है। सवा-सवा रुपये वाला कूपन जारी किया गया। आठ करोड हिंदुओं के घर पर जाकर कूपन काटे गए। वह स्वयं भी गए।

विज्ञापन
Ram temple has been built for Rs. 1.25 crore of eight crore people.
राम मंदिर निर्माण पर हाथरस में संबोधित करते प्रवीण भाई तोगड़िया - फोटो : संवाद

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद-राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर आठ करोड़ हिंदुओं द्वारा दिए गए सवा-सवा रुपये से बना है। यह मंदिर उन लाखों कार सेवकों की वजह से बना है, जिन्होंने अयोध्या पहुंचकर कारसेवा की। मंदिर का संघर्ष 496 साल का है।

विज्ञापन

विज्ञापन

वह 31 जनवरी को हाथरस के गोपाल धाम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। राम मंदिर के इतिहास का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी 25 पीड़ियों से संघर्ष जारी था। आज की पीढ़ी में सात अक्टूबर 1984 को सरयू नदी में संकल्प लिया, उस समय वहां बाबरी का ढांचा खड़ा था। मंदिर बनाने के लिए ढांचे के पास ढाई एकड़ जमीन खरीदी गई। राम मंदिर बनाने के लिए सोमनाथ मंदिर को डिजाइन करने वाले लोगों से संपर्क कया गया। 1989 को अयोध्या में भूमि पूजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर किसी एक व्यक्ति के पैसे से नहीं बना है। सवा-सवा रुपये वाला कूपन जारी किया गया। आठ करोड हिंदुओं के घर पर जाकर कूपन काटे गए। वह स्वयं भी गए। 1990 में भव्य राम मंदिर के पत्थर तैयार किए गए। चार साल पहले सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जमीन मिल गई। मशीन से पत्थरों को सेट किया गया। कार सेवकों का 1984 से अब तक 40 साल में 12 बार हिंदुओं को जगाने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए हमेशा अयोध्या और अवध के लोग ही लड़ते थे। जब पूरे देश का हिंदू एक जुट हो गया और लाखों की तादाद में कार सेवक अयोध्याय पहुंच गए तब मंदिर का आंदोलन तेज हुआ और रामंदिर बन गया। तोगडिया ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संकल्प दिलाया कि एक हिंदू, दूसरे हिंदू की मदद करे। प्रत्येक मोहल्ले में हिंदू समाज का एक व्यक्ति हर सप्ताह शनिवार व मंगलवार को मोहल्ले में हनुमान चालीसा का पाठ कराए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed