फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Railway passengers are not getting food arrangements

Hathras News: रेल यात्रियों की नहीं मिल रही खानपान की व्यवस्था

Thu, 01 Feb 2024 02:17 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Railway passengers are not getting food arrangements
हाथरस सिटी स्टेशन पर बंद हुई पकौड़ी समोसे आदि बेचने वाली स्टाल।संवाद - फोटो : samvad
पूर्वोत्तर रेलवे के हाथरस सिटी स्टेशन पर यात्रियों को खानपान की सुविधा नहीं मिल पा रही। यहां यात्रियों को सालों से मुहैया होने वाली पकौड़ी, समोसे आदि की सुविधा को बंद कर दिया गया है। वहीं ट्रेनों में अवैध वेंडर्स की ओर से ट्रेनों में खाद्य सामग्रियों की बिक्री की जा रही है।
विज्ञापन



हाथरस सिटी स्टेशन पर एक कैंटीन के उसके साथ समायोजित एक स्टॉल की सुविधा सालों से दी गई है। यात्रियों की ओर से इन स्टॉल का पूरा लाभ लिया जा रहा था। ट्रेनों के ठहराव के दौरान यात्री अपने खानपान की व्यवस्था करते थे, लेकिन एक माह पहले इस स्टॉल को बंद कर दिया गया है। इसके कारण यात्रियों के खानपान की व्यवस्था नहीं हो पा रही।
विज्ञापन


यहां सुरक्षा की दृष्टि से गैस सिलिंडर की जगह इंडक्शन का प्रयोग करने के आदेश दिए हैं। बिजली कनेक्शन के लिए लंबा चौड़ा प्रावधान है। वहीं स्टेशन के मुख्य वाणिज्य अधीक्षक विपिन सारस्वत का कहना है कि हमने स्टॉल संचालन से मना नहीं किया है, लेकिन गैस का प्रयोग करने पर रोक लगाई है। वे इंडक्शन का प्रयोग कर पकौड़ी आदि की बिक्री कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed