फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Rahul Gandhi Priyanka Gandhi Bharat Jodo Nyaya Yatra in Hathras

Bharat Jodo Nyay Yatra: धरी रह गईं तैयारियां, नहीं रुके राहुल-प्रियंका गांधी, मायूस होकर लौटे समर्थक

Mon, 26 Feb 2024 02:53 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 26 Feb 2024 02:53 AM IST
सार

राहुल गांधी की न्याय यात्रा के स्वागत में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता कई दिनों से तैयारियों में जुटे हुए थे। कांग्रेस व सपा समर्थकों ने अलीगढ़ रोड स्थित आंबेडकर पार्क, आगरा रोड पर जिला कांग्रेस कमेटी के कैंप कार्यालय पर राहुल गांधी के स्वागत की तैयारियां कर रखी थीं। आंबेडकर पार्क पर राहुल गांधी की न्याय यात्रा को देखते ही समर्थकों ने उनके समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी, लेकिन न्याय यात्रा यहां नहीं रूकी।

विज्ञापन
Rahul Gandhi Priyanka Gandhi Bharat Jodo Nyaya Yatra in Hathras
राहुल गांधी की हाथरस में भारत जोड़ो न्याय यात्रा - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस शहर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के स्वागत की तैयारियां धरी रह गईं। न्याय यात्रा बिना रुके सीधे निकल गई। इससे कांग्रेसी मायूस हो गए। इस दौरान लोग राहुल गांधी की एक झलक पाने के लिए तरसते हुए दिखे। 

विज्ञापन


राहुल गांधी की न्याय यात्रा के स्वागत में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता कई दिनों से तैयारियों में जुटे हुए थे। कांग्रेस व सपा समर्थकों ने अलीगढ़ रोड स्थित आंबेडकर पार्क, आगरा रोड पर जिला कांग्रेस कमेटी के कैंप कार्यालय पर राहुल गांधी के स्वागत की तैयारियां कर रखी थीं। आंबेडकर पार्क पर राहुल गांधी की न्याय यात्रा को देखते ही समर्थकों ने उनके समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी, लेकिन न्याय यात्रा यहां नहीं रूकी। काफिला सीधा निकल गया। इससे यहां मौजूद समर्थक मायूस हो गए। यहां से राहुल गांधी की न्याय यात्रा घास की मंडी पहुंची। यहां करीब एक मिनट के लिए न्याय यात्रा रुकी। यहां कुछ लोगों ने उन्हें फूल माला भेंट की। राहुल गांधी ने गाड़ी में से ही फूल माला ले लीं। राहुल गांधी की न्याय यात्रा कांग्रेस के आगरा रोड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर भी नहीं रुकी। राहुल गांधी ने गाड़ी से ही हाथ हिलाते हुए लोगों का अभिवादन किया। इसके बाद यहां से निकल गए। यहां से यात्रा सादाबाद के लिए निकल गई। राहुल गांधी के स्वागत की तैयारियां यहां भी धरी रह गईं। राहुल गांधी की एक झलक पाने के लिए लोग इंतजार करते रहे। 
विज्ञापन


एक मिनट ठहरी न्याय यात्रा
राहुल गांधी की न्याय यात्रा घास की मंडी पर करीब एक मिनट के लिए रूकी। राहुल गांधी के ठहरते ही लोगों की भीड़ उनकी एक झलक पाने के लिए उनकी गाड़ी की तरफ दौड़ पड़ी। राहुल ने गाड़ी में से ही हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। कुछ लोगों ने राहुल गांधी को फूल माला भेंट की, जो उन्होंने गाड़ी में बैठे-बैठे ही स्वीकार कर लीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा
सासनी में नहीं रुके राहुल, हाथ हिलाते हुए निकल गए
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का स्वागत के लिए क्षेत्र के कांग्रेसी जोरों से जुटे थे। लेकिन उनका हाथ केवल मायूसी ही आई। राहुल का काफिला सासनी में नहीं रुका। तीन दिन से की जा रही तैयारी धरी की धरी रह गई। सुबह से ही शहीद पार्क के आसपास का बाजार बंद रहा। राहुल गांधी के कस्बे से निकलने बाद बाजार खुला। रविवार सुबह से ही राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का स्वागत करने के लिए आगरा-अलीगढ़ मार्ग के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग राहुल-प्रियंका को देखने व स्वागत के लिए एकत्रित हुए थे। समय के अभाव में उनका काफिला सासनी में बिना रुके ही हाथरस की ओर बढ़ गया। जिससे कांग्रेसियों में निराशा साफ नजर आई। इस मौके पर डॉ. कासिम अली, धीरज दीक्षित, कुलदीप कुमार, डॉ .प्रभात कुमार, सुरेश मल्ल, नरेंद्र वर्मा, कैलाश भूमिधर, हरिशंकर शर्मा, अजय, बनवारी लाल, मानिक चंद, वीरेंद्र जैन, मुन्ना लाल शर्मा, हरिशंकर शर्मा, अनिल कुमार, सुशील जैन, डॉ. शाहिद हुसैन, यूनुस खान, अफजल, असद खान आदि मौजूद थे।

सादाबाद में नहीं किया चौ. चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण
भारत जोड़ो न्याय यात्रा अलीगढ़ से सासनी, हाथरस व सादाबाद से गुजरने पर राहुल गांधी द्वारा सादाबाद के मथुरा बस अड्डे पर पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम निर्धारित था। लेकिन राहुल बिना ठहरे निकल गए। इसको लेकर क्षेत्र में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में मायूसी नजर आई।  राहुल गांधी की यात्रा का सादाबाद तिराहे पर स्थित चौ. चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने के बाद गांव वेदई पर विश्राम स्थल तैयार किया गया था। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को लेकर नगर के तिराहे पर कांग्रेसी अपने समर्थकों के साथ मौजूद थे। कांग्रेस नेता बार-बार माइक पर घोषणा करते नजर आ रहे थे। कह रहे थे कि राहुल गांधी चौ. चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने के बाद आगे जाएंगे। प्रशासन के साथ काफी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद था। काफिला जैसे ही तिराहे के पास पहुंचा तो सारे कांग्रेसी खड़े हो गए। उन्हें अचंभा तो तब हुआ जब राहुल गांधी वहां रुके नहीं। काफिला सीधा कुरसंडा मोड़ के लिए रवाना हो गया। इससे आम जनता समेत कांग्रेस नेता मायूस नजर आए। 

कुंवर असरफ अली, कुंवर जाविद अली की मजार पर भी नहीं चढ़ाए फूल, लिया केवल बुके 

राहुल को सादाबाद में क्षेत्र के पूर्व विधायक कुंवर असरफ अली व पूर्व मंत्री कुवर जाविद अली की मजार पर फूल चढ़ाने थे। यात्रा के दौरान सादाबाद में उस स्थान पर उनकी गाड़ी केवल एक मिनट के लिए रुकी। गाड़ी में ही उनको वहां पर मौजूद कुंवर परिवार के लोगों ने दिया। बुके लेकर राहुल आगे बढ़ गये।

एम्स की मांग के लिए राहुल गांधी को सौंपा ज्ञापन
बीमारी से ग्रस्त बेटी की मौत से व्यथित पिता ने जिले में एम्स की मांग को लेकर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को ज्ञापन सौंपा। कपिल कुमार सिंह निवासी खंदारीगढ़ी ने ज्ञापन में कहा है कि जिले में गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए व्यवस्था नहीं है। गंभीर बीमारियों से ग्रस्त रोगियों को जिले के अस्पतालों से अन्य जनपदों के अस्पतालों में रेफर कर दिया जाता है। इससे काफी लोग अपनी जान गंवा देते हैं। कपिल की बेटी भी लिवर की बीमारी से ग्रसित थी। जिससे उसकी मौत हो गई थी। उन्होंने मांग की है कि हाथरस में प्रस्तावित मेडिकल कालेज को एम्स की शाखा के रूप में बनवाया जाए।
सपा
सपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी  मिले राहुल गांधी से 
सपा गठबंधन का पूरा असर भारत जोड़ो यात्रा में देखने को मिला। राहुल गांधी के इंतजार में विभिन्न स्थानों पर सपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। हालांकि कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा शहर में सिर्फ घास की मंडी में ही चंद मिनटों के लिए रुकी। राहुल गांधी की गाड़ी रुकते ही कांग्रेस और सपा के समर्थकों की भीड़ गाड़ी की ओर बढ़ी। इनमें से कुछ ही लोग राहुल गांधी से मिल सके। सपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामनारायण काके राहुल गांधी से मिले। उन्होंने राहुल गांधी को फूल माला भेंट की।
ज्ञापन
अभ्यर्थियों ने राहुल को सौंपा शिकायत पत्र 
सादाबाद के कुरसंडा मोड बेदई गांव पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी व काफिले के अन्य नेता रुके। जैसे ही उनका काफिला आगरा के लिए रवाना हुआ तो जल सेना व वायुसेना की परीक्षा पास करने वाले युवाओं ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। राहुल गांधी ने गाड़ी में ही खड़े होकर उनकी मांगों के पर्चे ले लिए और आगे बढ़ गए। राहुल गांधी के आगमन की तैयरी को लेकर सुबह से ही कुरसंडा मोड़ बेदई गांव पर जल व वायु सेना की परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी एकत्रित थे। राहुल से मिलने के लिए कई बार कोशिश की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। युवा राहुल से मिलने की जिद पर अड़े रहे। राहुल के काफिले के निकलने का इंतजार करने लगे। करीब पौने दो घंटे के बाद काफिला आगरा के लिए रवाना हुआ तो अभ्यर्थी राहुल की गाड़ी के आगे आ गए। सुरक्षा जवानों को हटाने की कोशिश की, लेकिन कोई नहीं हटा। आखिरकार राहुल अपनी जीप में खड़े हुए और उनकी शिकायतों की प्रतियां ले लीं। इस दौरान अभ्यिर्थयों ने जमकर नारेबाजी की। 

चूड़ी कारीगरों से नहीं मिले राहुल, मायूस लौटे 

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कुरसंडा मोड़ के गांव बेदई पर पहुंची। राहुल से मिलने के लिए फिरोजाबाद से चूड़ी बनाने वाले कारीगर पहुंचे थे। लेकिन इन कारीगरों की मुलाकात राहुल से नहीं हो सकी। कारीगर मायूस होकर वापस लौट गए।

यात्रा को लेकर शहर में बना रहा जाम
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर शहर में करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। यात्रा के वाहनों के निकलने के बाद शहर का यातायात काफी देर बाद सुचारु हो सका। शहर में डीआरबी कॉलेज तिराहा, गांधी पार्क तिराहा अलीगढ़ रोड, तमना गढ़ी, नवग्रह मंदिर , मुरसान गेट, घंटाघर, घास मंडी आदि स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही है। इसके चलते राहगीरों को काफी परेशानी से गुजरना पड़ा।

राहुल ने आलू खोदाई कर रहे मजदूरों से की बातचीत
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा चंदपा में करीब आठ मिनट तक रुकी। यहां कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष करूणेश मोहन दीक्षित ने राहुल गांधी का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर स्वागत किया। इस दौरान राहुल आलू खोदाई करने वाले किसानों से मिले। उनसे बातचीत की। मजूदरों से पूछा कि क्या उनके बच्चों को रोजगार मिल रहा है। राहुल गांधी से मिले मजदूरों के चेहरे पर रौनक आ गई।

राहुल गांधी के विश्रामस्थल पर जाने वालों से पुलिस की नोकझोंक
सादाबाद के कुरसंडा मोड पर राहुल गांधी के लिए टेंट आदि लगाकर विश्रामस्थल बनाया गया था। दोपहर करीब 12.52 बजे राहुल गांधी वहां पहुंचे तो अचानक उनकी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। कार्यक्रम स्थल परिसर में पास के साथ प्रवेश दिया जा रहा था। जहां पर कांग्रेस सांसद विश्राम कर रहे थे, वहां किसी को भी जाने नहीं दिया जा रहा था। जब वह आगरा जाने की तैयारी कर रहे थे तो कुछ नेता अंदर प्रवेश कर उनसे मिलना चाह रहे थे। इसी बीच एक नेता की पुलिस के साथ नोकझोंक हुई। इसके बाद भी नेता अंदर नहीं जा सके। कुछ देर बाद पूर्व विधायक देवेन्द्र अग्रवाल को अंदर जाने की अनुमति मिली। कुछ नेता राहुल गांधी के लिए बनाए गए सेफ हाउस में पर्दे उठाकर एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे। यहां आसपास भीड़ जुटती रही। 

अविनाश पांडेय

भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश की राजनीति में लाएगी नया मोड़ : अविनाश पांडेय

यह आलू की पैदावार का क्षेत्र है। इसको हम अपने चुनावी घोषण पत्र में शामिल करेंगे। कांग्रेस का एक दल किसानों से मिल चुका है। किसानों की समस्या को सुना जाएगा। यह बातें आल इंडिया कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहीं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बाद उत्तर प्रदेश ही नहीं देश की राजनीति नया मोड़ लाएगी। बसपा ही नहीं अन्य दलों के सीटिंग सांसद भारत जोड़ो यात्रा के तहत इंडिया गठबंधन में आने वाले हैं। इस यात्रा में राहुल समाज के विभिन्न लोगों से मिले हैं, संवदेनशीलता दिखाई है। किसानों, उद्यमियों की बात सुनी हैं। उन्होंने कहा कि राहुल ने छोटे व्यापारियों के दुखों की बात राहुल गांधी ने सुनी है। आठ दिन के सफर में आज आगरा में उत्तर प्रदेश की यात्रा का अंतिम पड़ाव है। किसानों का असली जुड़ाव चौधरी चरण सिंह जी से है। चौधरी चरण सिंह के आदर्शों को लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह बढ़ा रहे हैं। जहां इंडिया गठबंधन के तहत हमारे घटक हैं, इस गठबंधन का असर बहुत जल्द ही मिलेगा।
सुनील सिंह
जयंत चौधरी चरण सिंह के विचारों के उत्तराधिकारी नहीं है: सुनील सिंह
जयंत चौधरी चौधरी चरण सिंह के उत्तराधिकारी हो सकते हैं, लेकिन उनके विचारों के उत्तराधिकारी नहीं हैं। वर्ष 2009 तक जयंत अमेरिका के नागरिक थे, प्रदेश के नागरिक भी नहीं थे। यहां के किसान भी नहीं है। किसानों के हालात की उनको जानकारी नहीं है। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल पहले से भी भाजपा के साथ थी और भाजपा के साथ चली गई। इंडिया गठबंधन में पलटू राम आए थे। सबसे पहले नीतिश कुमार आए थे, तभी लग रहा था कि इंडिया गठबंधन में भाजपा के कई एजेंट बाकी है।  राष्ट्रीय लोकदल नकली लोकदल है। हरियाणा में भी इंडियन नेशनल लोकदल भी डुप्लीकेट लोकदल है। आज लोकदल पूरे देश कांग्रेस के साथ मुद्दों के लिए लड़ रही है। उन्होंने कहा कि देश में एक अकेला व्यक्ति सत्ता से लड़ रहा है। वो लोकदल जिसका गठन चौधरी चरण सिंह ने किया, आज किसानों की लड़ाई में कांग्रेस का साथ दे रहा है। केंद्र सरकार द्वारा किसानों पर अत्याचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed