फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Protests, demanding the withdrawal of the bill.

Hathras News: विरोध प्रदर्शन, बिल वापस लेने की मांग

Wed, 28 Jan 2026 02:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Protests, demanding the withdrawal of the bill.
शहीद पार्क पर बलिदानियों को नमन करते हुए यूजीसी के नये नियम के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया। केंद्र सरकार से नये नियम वापस लेने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की गई। नये नियम से मुक्ति दो.. हमें इससे मुक्ति दो.. के नारे लगाए गए।
विज्ञापन




सवर्ण समाज के लोगों ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार यूजीसी के नये नियम को वापस नहीं कर लेती, तब तक अपनी आवाज उठाते रहेंगे। आंदोलन कर रहे लोगों ने चेतावनी दी कि आज 90% सवर्ण समाज वर्तमान भाजपा सरकार के साथ जुड़ा हुआ है। वह पार्टी को सत्ता में बैठाना जानता है तो हटाना भी जानता है।
विज्ञापन




एडवोकेट रविकांत शर्मा ने यूजीसी के नये नियम पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इसके तहत कॉलेज में बनने वाली इक्विटी कमेटी में सामान्य वर्ग का सदस्य अनिवार्य नहीं है। झूठी शिकायत करने पर शिकायतकर्ता के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही का भी कोई प्रावधान नहीं है। यदि कमेटी में केवल विशेष वर्ग के लोग होंगे तो निष्पक्ष जांच की उम्मीद कैसे की जा सकती है। कोमल सिंह तोमर ने आरोप लगाया कि सरकार सामान्य वर्ग के लोगों का शोषण कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मौके पर बेंजू शर्मा, सोमेश सोलंकी, माधवी देवी, राजीव शर्मा, नीरज वार्ष्णेय, दुर्गेश पचौरी सत्यपाल सिंह सेंगर, रूप किशोर सेंगर, चंचल शर्मा, गौरव पाठक, अर्चित गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed