फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Protested against making Chowkidar a plaintiff and firing

Hathras News: चौकीदार को वादी बनाने और फायरिंग के विरोध में प्रदर्शन

Sun, 03 Mar 2024 01:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 03 Mar 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Protested against making Chowkidar a plaintiff and firing
दो दिन पूर्व सदर कोतवाली क्षेत्र के बीच कोमल कॉम्प्लेक्स के निकट हुई फायरिंग और इस मामले में पुलिस बाजार के चौकीदार को वादी बनाने से व्यापारियों आक्रोशित हो गए। व्यापारियों ने दुकानें बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। दुकानदारों ने बाजार की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के साथ साथ चौकीदार को भी सुरक्षा देने की मांग की है।
विज्ञापन











दो दिन पूर्व कोमल कॉम्प्लेक्स के निकट बीच बाजार एक युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। इसके बाद दूसरे युवक ने फायर किया। फायरिंग के बाद युवक तमंचा लहराते हुए मौके से भाग गए थे। पुलिस ने चतुर्भुज गुप्ता के पुत्र कृष्णा निवासी प्रकाश टैक्सटाइल व दो अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने बाजार के चौकीदार किशनलाल पुत्र नेत्रपाल निवासी विष्णुपुरी थाना हाथरस गेट को वादी बनाया है।
विज्ञापन










किशनलाल का आरोप है कि पुलिस उसे थाने ले गई और दबाव डालकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का मुकदमा दर्ज करा लिया। जानकारी होते ही व्यापारी आक्रोशित हो गए। व्यापारियों ने दुकानें बंद रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी हुई। व्यापारियों की मांग है कि कोमल कांप्लेक्स बाजार की सुरक्षा की दृष्टि से बाजार में पुलिस पिकेट पाइंट बनाया जाए। अराजक तत्वों पर लगाम लगाई जाए। जानकारी पर पहुंचे सदर कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने व्यापारियों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन













कोमल कॉम्प्लेक्स के निकट फायरिंग के मामले में पुलिस ने चौकीदार को वादी बनाते हुए मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाने भी लेकर गई थी। इसके विरोध में प्रदर्शन किया गया है। हमने पुलिस से बाजार की सुरक्षा की मांग की है।

- विमलेश बंसल, अध्यक्ष कोमल कॉम्प्लेक्स व्यापारी संघ।












फायरिंग के मामले में पुलिस मुझे थाने ले गई। पुलिस ने दबाव डालकर कागज पर हस्ताक्षर करा लिए। उस कागज पर लिखा था कि चौकीदार पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। इससे मेरी रंजिश बंध गई है। मुझे मेरी जान का खतरा बढ़ गया है।


- किशनलाल, चौकीदार।












चौकीदार ने बिना किसी दबाव के मुकदमा दर्ज कराया है। सभी बाजारों की सुरक्षा के लिए पुलिस काफी सतर्क है, फिर भी कोमल कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा के लिए व्यापारियों को आश्वस्त कर दिया गया है।

- रामप्रवेश राय, सीओ सदर हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed