फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   protest for reservation

सफाई कर्मियों की नियुक्ति में आरक्षण का विरोध

Mon, 04 Jan 2016 11:30 PM IST
hathras
hathras Updated Mon, 04 Jan 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
protest for reservation
हाथरस। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ ने संविदा सफाई कर्मियों की भर्ती में नगर विकास विभाग द्वारा आरक्षण लागू किए जाने का विरोध किया है।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष निरंजन प्रकाश के नेतृत्व में राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि प्रदेशभर में सफाई कार्य के लिए संविदा पर 35 हजार से अधिक सफाई कर्मियों को रखा जाना है। नगर विकास विभाग द्वारा नियुक्ति में आरक्षण के अनुसार सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति व जनजति व महिलाओं के लिए अलग-अलग पद निर्धारित हैं। पहले भी जिला पंचायतों, नगर निकायों में सामान्य व बैकलॉग की भर्ती में सफाई कर्मी रखे गए थे, लेकिन वर्तमान में इनमें से एक भी काम नहीं कर रहा। सफाई कार्य भी बाधित हो रहा है। सरकार का करोड़ों रुपये यूं ही खर्च हो रहा है।

सफाई मजदूर संघ ने वाल्मीकि समाज के लोगाें को ही सफाई कार्य के लिए रखे जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में रज्जन लाल, अशोक कुमार फौजी, सतीश चंचल आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed