फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Property dealer murder case Main accused Kamal-Gaurav factory sealed

प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड: फरार चल रहे कमल-गौरव की फैक्टरी को पुलिस ने किया सील, वारंट लेने की तैयारी

Thu, 16 Apr 2026 10:10 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 16 Apr 2026 10:10 PM IST
सार

बीएच ऑयल मिल स्थित इसी फैैक्टरी पर कमल-गौरव के पिता कुल्लो पहलवान की वर्ष 2012 में हत्या की गई थी। इस हत्या में राजेश टोंटा व उससे जुड़े लोगों के नाम सामने आए थे। फैक्टरी पर यह दूसरी हत्या है।

विज्ञापन
Property dealer murder case Main accused Kamal-Gaurav factory sealed
फैक्टरी सील करती पुलिस - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

प्रॉपर्टी डीलर वेदप्रकाश हत्याकांड में फरार चल रहे कुख्यात कमल व गौरव अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं। 16 अप्रैल को इनकी बीएच ऑयल मिल स्थित फैक्टरी को कोतवाली सदर पुलिस ने सील कर दिया। इस दौरान काफी पुलिस बल मौजूद रहा। वेदप्रकाश को उठाकर इसी फैक्टरी में लाया गया था। यहां कई घंटे तक टॉर्चर किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस अब वारंट लेने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


छह अप्रैल की रात को प्रॉपर्टी डीलर वेदप्रकाश उर्फ सोनू को दिल्ली वाला चौक से उठाया गया और फिर कमल व गौरव की फैक्टरी ले जाया गया। वेदप्रकाश का पड़ोसी कमल व गौरव से दो साल से विवाद चल रहा था। हत्या से 15 दिन पहले फिर से विवाद उपजा था, जिसमें दोनों ओर से शिकायत की गई थीं। पुलिस ने दोनों पक्षों को पाबंद किया था तथा जांच की जा रही थी।
विज्ञापन


इस बीच 6 अप्रैल की रात को कमल व गौरव से वेदप्रकाश का फिर विवाद हो गया। इस पर बार दोनों भाइयों ने मारपीट के लिए गिरोह को बुला लिया और फिर शुरू हुआ टॉर्चर का खेल। पुलिस के मुताबिक फैक्टरी के भू तल पर ही बने कमरे में वेदप्रकाश को बेरहमी से पीटा गया। पुलिस ने वहां से वेदप्रकाश के खून के सैंपल व अन्य साक्ष्य भी एकत्रित कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि फैक्टरी को सील कर दिया गया है, जिससे साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ न हो। इधर, दोनों भाइयों पर गिरफ्तारी के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया जा चुका है। इसके साथ ही बीएनएसएस की धारा 84 व 85 के अंतर्गत संपत्ति कुर्क करने की तैयारी की जा रही है। कमल व गौरव के अलावा शहर में संचालित अलग-अलग गिरोह, जो हत्या में शामिल हैं, उनके कुछ और साथी भी पुलिस के रडार पर हैं।

Trending Videos

करोड़ों कमाने के लिए प्रॉपर्टी के धंधे में उतरे
दोनों भाइयों का अपराध से पुराना नाता रहा है। पिता हिस्ट्रीशीटर थे, तो अपराध की दुनिया में बैकग्राउंड पहले से ही मजबूत था। लगभग 10 साल पहले मारपीट व जानलेवा हमले के कई मामलों में दोनों भाइयों का नाम सामने आया था, लेकिन पुलिस की कार्रवाई के चलते दोनों शांत हो गए थे। इसके बाद बीएच ऑयल मिल स्थित फैक्टरी में चूरन चटनी का काम शुरू किया, लेकिन काम कुछ खास नहीं चल रहा था, इसलिए करोड़ों कमाने के लिए प्रॉपर्टी के धंधे में उतर आए और विवादित संपत्तियों में हस्तक्षेप शुरू कर दिया। कमल व गौरव के अलावा शहर में कई ऐसे प्रॉपर्टी माफिया सक्रिय हैं, जो दबंगई के बल पर पुरानी संपत्तियों को हथिया रहे हैं।

इसी फैक्टरी पर हुई थी पिता की हत्या
बीएच ऑयल मिल स्थित इसी फैैक्टरी पर कमल-गौरव के पिता कुल्लो पहलवान की वर्ष 2012 में हत्या की गई थी। इस हत्या में राजेश टोंटा व उससे जुड़े लोगों के नाम सामने आए थे। फैक्टरी पर यह दूसरी हत्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed