निजी अस्पतालों में भी नसबंदी पर प्रोत्साहन राशि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। परिवार नियोजन के लक्ष्य को पूरा करने के लिए अब स्वास्थ्य विभाग ने जिले के निजी अस्पतालों से भी करार करना शुरू कर दिया है। हौसला साझेदारी कार्यक्रम के तहत मानक पूरा करने वाले अस्पतालों में नसबंदी, कॉपर टी लगवाने वालों को सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। ये राशि लाभार्थी के खाते में पहुंचेगी।
सीएमओ डॉ. रामवीर सिंह ने बताया कि हौसला साझेदारी कार्यक्रम में निजी अस्पतालों के मानकों को जांचकर उनके संचालकों से एमओयू पत्र पर हस्ताक्षर कराए जाते हैं। अब तक जिले में कुल तीन निजी अस्पताल ही इस योजना में शामिल हो पाए हैं। अन्य निजी अस्पतालों से करार करने की प्रक्रिया अभी चल रही है। इस योजना में निजी अस्पतालों को प्रति केस दो हजार रुपये प्रदान किए जाते हैं। लाभार्थी की प्रोत्साहन राशि सीधे उसके खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
इन अस्पतालों से हुआ करार
हौसला साझेदारी कार्यक्रम के अनुसार स्वास्थ्य विभाग अभी तक शहर के बर्धमान नर्सिंग होम घंटाघर, प्रेमरघु हॉस्पीटल, आगरा रोड और दीप हॉस्पीटल, मथुरा रोड से ही करार कर सका है।
जिले में महिला नसंबदी का लक्ष्य पिछड़ा
सरकार की हौसला साझेदारी योजना की कवायद के पीछे स्वास्थ्य महकमे की खराब परफॉर्मेंस है। हाथरस में वित्तीय वर्ष का महिला नसबंदी का लक्ष्य लगभग आठ हजार है। पिछले वित्तीय वर्ष में सिर्फ आठ हजार में से सिर्फ दो हजार महिलाओं के ही नसबंदी ऑपरेशन हो पाए, जबकि इस वित्तीय वर्ष में अप्रैल से अब तक सिर्फ 1200 महिलाओं ने ही नसबंदी के ऑपरेशन हो पाए हैं।