{"_id":"69f45810cf887848440320f2","slug":"primary-health-centre-in-purdilnagar-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: पुरदिलनगर में बनेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जल्द शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया, 3.39 करोड़ बजट स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: पुरदिलनगर में बनेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जल्द शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया, 3.39 करोड़ बजट स्वीकृत
Fri, 01 May 2026 01:07 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 01 May 2026 01:07 PM IST
सार
पुरदिलनगर में करीब 3.39 करोड़ रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनेगा। स्थानीय लोगों को लंबे समय से क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र की आवश्यकता थी। छोटे-मोटे इलाज के लिए भी उन्हें दूरस्थ क्षेत्रों में जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती थी।
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
हाथरस जनपद में पुरदिलनगर क्षेत्र के लोगों को जल्द ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने वाली हैं। यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए शासन की ओर से बजट जारी कर दिया गया है, जिससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
इस स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण करीब 3.39 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा रही है। प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। स्थानीय लोगों को लंबे समय से क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र की आवश्यकता थी। छोटे-मोटे इलाज के लिए भी उन्हें दूरस्थ क्षेत्रों में जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती थी। ऐसे में अब स्थानीय स्तर पर लोगों को इलाज मिलेगा।
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनने के बाद मरीजों को सामान्य बीमारियों के इलाज, टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं सहित कई बुनियादी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी। इससे आसपास के गांवों के लोगों को भी राहत मिलेगी। सीएमओ डॉ. राजीव राय का कहना है कि यह केंद्र बनने से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा बढ़ेगा और ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन