{"_id":"649ac9425dcaf850a105a6ec","slug":"pregnant-woman-died-due-to-electrocution-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गर्भवती महिला की करंट लगने से मौत, मां के पास खड़ा रोता रहा मासूम, पर बचा न सका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गर्भवती महिला की करंट लगने से मौत, मां के पास खड़ा रोता रहा मासूम, पर बचा न सका
Tue, 27 Jun 2023 05:04 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 27 Jun 2023 05:04 PM IST
सार
गर्भवती ललिता सोमवार की रात को घर में रखे तूफानी पंखा को इधर-उधर कर रही थी। पंखे में करंट आने के कारण ललिता बेहोशी होकर जमीन पर गिर गई। ललिता को करंट लगने के बाद उसका दो वर्षीय बेटा पास खड़ा काफी देर तक रोता रहा। पर मां को बचा न सका।
विज्ञापन
गर्भवती महिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में मुरसान क्षेत्र के गांव नगला बाबू में तूफानी पंखा में करंट आने से एक गर्भवती महिला की मौत हो गई है। जिससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
रिंकू पुत्र श्री राम गांव के पास में ही मजदूरी कर रहा था। उसकी 25 वर्षीय पत्नी ललिता सोमवार की रात को घर में रखे तूफानी पंखा को इधर-उधर कर रही थी। पंखे में करंट आने के कारण ललिता बेहोशी होकर जमीन पर गिर गई। ललिता को करंट लगने के बाद उसका दो वर्षीय बेटा पास खड़ा काफी देर तक रोता रहा।
विज्ञापन
बच्चे की रोने की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग व उसका पति रिंकू मौके पर आ गया और ललिता को बेहोशी हालत में अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। लोगों का कहना है कि ललिता की रिंकू से करीब सात माह पूर्व में दूसरी शादी फिरोजाबाद से हुई थी। ललिता अपने साथ करीब डेढ़ साल का बेटा साथ लेकर आई थी।
विज्ञापन