फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   pray on the eve of bhoomi poojan at home, neither rally nor cracking allowed

घर पर रहकर ही करें भजन कीर्तन, न निकालें जुलूस और न करें आतिशबाजी

Tue, 04 Aug 2020 10:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
pray on the eve of bhoomi poojan at home, neither rally nor cracking allowed
सादाबाद में सीओ योगेश कुमार की मौजूदगी में फ्लैग मार्च करती पुलिस। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

पांच अगस्त को अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन के मद्देनजर मंगलवार को सादाबाद पुलिस सतर्क रही। नगर में एहतियान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शाम को कोतवाली परिसर में शांति व्यवस्था की बैठक आयोजित की गई, जिसमें शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।

सीओ योगेश कुमार ने सभी पुलिस कर्मियों को बेहद सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। नगर के बाजारों, चौराहों और तिराहों पर भी पुलिस कर्मियों की ड्यूटी तय की गई। कोतवाल डीके सिसौदिया ने भी बुधवार को सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कोतवाली में शांति व्यवस्था की बैठक में भाजपाई व नगर के गणमान्य लोगों से सीओ योगेश कुमार ने कहा कि बुधवार को भूमि पूजन के दौरान न तो आतिशबाजी की जाए और न कोई जुलूस निकालें। घर पर रहकर ही भजन-कीर्तन किया जाए। कोविड 19 के दिशा निर्देशों का पालन किया जाए। बैठक में सुनील गौतम, चेयरमैन रविकांत अग्रवाल, प्रभात पचौरी, अनिल पाराशर, हंवीर सिंह प्रधान, ओमवीर सिंह प्रधान, दिनेश त्यागी, अमित वर्मा, सुधीर गर्ग, आरएसएस से देवेश चौधरी, कालू चौधरी, बबलू गौतम, दीपू शर्मा, विपिन, कान्हा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed