{"_id":"65e2015d1588cdd3ee0fdead","slug":"power-plant-blew-its-whistle-power-supply-to-60-villages-was-cut-off-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बिजलीघर की सीटी फुंकी, 60 गांवों की बिजली हुई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बिजलीघर की सीटी फुंकी, 60 गांवों की बिजली हुई ठप
Fri, 01 Mar 2024 09:55 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 01 Mar 2024 09:55 PM IST
सार
सिकंदराराऊ के कचौरा स्थित 33 केवी बिजलीघर की सीटी फुंक गई। से जिससे 60 गांवों की बिजली ठप हो गई। 2 मार्च को सीटी बदलने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
बिजली ठप से छाया अंधेरा
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिकंदराराऊ में 29 फरवरी को कचौरा स्थित 33 केवी बिजलीघर की सीटी फुंकने से इससे जुड़े 60 गांवों की बिजली ठप हो गई। फिलहाल सीटी सही नहीं हो पाई है और इन गांवों को दूसरे फीडरों से टुकड़ों में वैकल्पिक रूप से आपूर्ति दी जा रही है। 1 मार्च को अधीक्षण अभियंता अरविंद कुमार ने विद्युत उपकेंद्र का मुआयना किया। उम्मीद है कि 2 मार्च को सीटी बदल जाएगी।
विज्ञापन
बिना बिजली के इन गांवों के नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनके सामने पानी का संकट खड़ा हो गया है। 1 मार्च को अधीक्षण अभियंता अरविंद कुमार ने तकनीशियनों की टीम के साथ बिजलीघर का मुआयना किया। बिजली कर्मियों ने बताया कि 2 मार्च को सीटी बदलने का कार्य किया जाएगा। कचौरा विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता विनोद कुमार ने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन