Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   police team investigate the theft of soil was chased away

वृद्ध को थप्पड़ मारने से भड़के ग्रामीण: मिट्टी चोरी की जांच करने गई पुलिस टीम को दौड़ाया, जीप छोड़ भागे सिपाही

Tue, 14 Jan 2025 03:53 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 14 Jan 2025 03:53 AM IST
सार

हालात ये हो गए कि पुलिस को मौके पर अपनी जीप छोड़ कर भागना पड़ा। पुलिस टीम के साथ जमकर धक्कामुक्की और दुर्व्यवहार हुआ।

विज्ञापन
police team investigate the theft of soil was chased away
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिकंदराराऊ में कासगंज रोड के गांव नगला रमिया में 12 जनवरी रात 8:00 बजे पुलिस कर्मियों को उस समय लेने के देने पड़ गए, जब वह मिट्टी चोरी के मामले में आरोपियों को पकड़ने गांव गए थे। ग्रामीणों का आरोप है कि अगसोली पुलिस चौकी कर्मियों ने गांव के एक वृद्ध को बेवजह थप्पड़ जड़ दिया था, जिससे लोग भड़क गए। इसके बाद कुछ लोगों ने पुलिस कर्मियों को दौड़ा लिया, कुछ पुलिस कर्मियों को पीटा, जिससे वह घायल हो गए। उनकी वर्दी फाड़ दी।

विज्ञापन


 हालात ये हो गए कि पुलिस को मौके पर अपनी जीप छोड़ कर भागना पड़ा। पुलिस टीम के साथ जमकर धक्कामुक्की और दुर्व्यवहार हुआ। पुलिस ने दुर्व्यवहार की बात तो स्वीकार की है, लेकिन मारपीट की घटना से इन्कार किया है। इस मामले में पुलिस की ओर से दुर्व्यवहार की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।  
विज्ञापन


सीओ सिकंदराराऊ श्यामवीर सिंह ने बताया कि कासगंज रोड पर बन रहे हाईवे की मिट्टी को कुछ लोग चोरी कर ले गए थे। हाईवे बना रही फर्म के लोगों ने कुछ ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार की रात्रि अगसोली पुलिस चौकी कर्मी इस मामले की जांच करने गांव नगला रमिया गए तो वहां पर कुछ लोगों ने विवाद खड़ा कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिसकर्मियों को घटनास्थल से अपनी जान बचाकर जीप छोड़कर भागना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बाद में घटना की सूचना पर एडिशनल एसपी अशोक कुमार मय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। प्रकरण के संदर्भ में बताया कि जिन लोगों ने पुलिस के साथ दुर्व्यवहार धक्कामुक्की की है, उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इधर ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस कर्मी ने एक वृद्ध ओमकार सिंह को थप्पड़ मार दिया था, जिससे उनके सीने में दर्द हो गया। इसी से आक्रोशित होकर ग्रामीण पुलिस के खिलाफ हो गए। वृद्ध को बचाने के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। 

इस मामले में दो मुकदमे दर्ज हुए हैं। एक मुकदमा कोतवाली सिकंदराराऊ के उपनिरीक्षक यतेंद्र सिंह तेवतिया ने छह नामजद और 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराया है। इसमें उन्होंने कहा है कि उन्हें जानकारी मिली कि अभियुक्त विकास द्वारा जेसीबी से नेशनल हाईवे से मिट्टी चोरी कर ले जाई जा रही है। चूंकि वह व्यस्त थे, इसलिए उन्होंने कांस्टेबल दिनेश बाबू व दीपक को मौके पर भेजा। विकास मौके से जेसीबी से मिट्टी उठा रहा था। 

दोनों कांस्टेबल ने उसे ऐसा करने से रोका तो वह जेसीबी को अपने घर की तरफ लेकर भागा। वह जेसीबी को लेकर अपने गांव पहुंच गया और शोर मचा दिया, जिससे उसके परिवार व मोहल्ले के सतेंद्र, धर्मवीर, संगीता देवी, राजू, देवेंद्र सहित आठ-10 अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडे लेकर पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया, जिसमें कांस्टेबल दीपक को काफी चोटें आईं। दोनों पुलिस कर्मियों की वर्दी फाड़ दी गई। उसके बाद वह खुद मौके पर पहुंचे और बमुश्किल पुलिस कर्मियों को भीड़ के बीच से निकाला। 

दूसरा मुकदमा सियाराम कुमार निवासी माडनपुर थाना सिविल जिला गया बिहार ने दर्ज कराया है। उन्होंने कहा है कि वह मथुरा-बरेली मार्ग पर मिट्टी डलवाने के कार्य का सुपरविजन करते हैं। 12 जनवरी को सिंहपुर के सामने करीब सवा छह बजे विकास यादव निवासी नगला रमिया चोरी से जेसीबी से एनएच पर पड़ी मिट्टी को खोदकर रवि निवासी खेमगढ़ी के मकान में डलवा रहा था। सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचे और हाईवे पर मिट्टी उठवाने से मना किया तो उनके साथ विकास व रवींद्र ने गाली-गलौज कर मारपीट की और कहा कि इधर आया तो जान से मार देंगे।     

निर्माणाधीन एनएच पर मिट्टी डाली जा रही थी, जिसे गांव के कुछ लोग भरकर ले गए थे। मौके पर पुलिस कर्मी भेजे गए तो ग्रामीणों ने पुलिस फोर्स पर हमला किया। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।-चिरंजीव नाथ सिन्हा, पुलिस अधीक्षक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed