{"_id":"5d2a26cb8ebc3e6c9c26a7a4","slug":"pm-housing-scheme-s-beneficiaries-will-arrive-soon-in-the-accounts-of-the-first-installment-hathras-news-ali2082645170","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास योजना के लाभार्थियों के खातों में जल्द पहुंचेगी निर्माण राशि की पहली किश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम आवास योजना के लाभार्थियों के खातों में जल्द पहुंचेगी निर्माण राशि की पहली किश्त
विज्ञापन
पीएम आवास के लाभार्थियों के खातों में जल्द पहुंचेगी पहली किश्त
145 आवासों का दिया गया था शासन स्तर से लक्ष्य, 50 पात्रों के खातों में जाएगी धनराशि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत जल्द ही जिले के 50 लाभार्थियों के खाते में निर्माण की पहली किश्त भेजी जाएगी। ग्राम्य विकास विभाग की ओर से लक्ष्य आने के बाद जिले में 63 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया था, जिसमें से 13 को अपात्र मानते हुए सूची से निकाल दिया गया। अब संबंधित विभाग को पीएम आवास के लाभार्थियों की तलाश है। इसके लिए फिर से सर्वे किया जाएगा।
शासन स्तर से जिले को वित्तीय वर्ष 2019-20 में 145 आवासों के निर्माण का लक्ष्य दिया गया था। लक्ष्य आने के साथ ही संबंधित विभागीय अधिकारियों ने अपने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के माध्यम से सामाजिक आर्थिक जनगणना-2011 में से पात्रों के चयन की जिम्मेदारी सौंप दी थी। ब्लॉक स्तर से 63 लाभार्थियों का चयन किया गया था। इन अभ्यर्थियों में से 13 को अपात्र मानते हुए इनको लाभार्थी सूची में से निकाल दिया। अब 50 लाभार्थियों के खाते में आवास निर्माण की पहली किश्त जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इन लाभार्थियों के खातों में जल्द ऑनलाइन माध्यम से पहली किश्त की धनराशि भेज दी जाएगी। वहीं विभाग की ओर से फिर से सर्वे कर लक्ष्य के सापेक्ष लाभार्थियों की तलाश की जाएगी। पहली किश्त धनराशि खर्च होने के बाद संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंच कर सत्यापित करेंगे और जीओ टैगिंग करेंगे। इसके बाद अग्रिम किश्त जारी की जाएगी।