फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Playing with the health of children in Skulaen

स्कूलाें में बच्चों की सेहत से खिलवाड़

Tue, 26 Apr 2016 12:09 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 26 Apr 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Playing with the health of children in Skulaen
एक प्राइमरी स्कूल में शोपीस बना वाटर प्यूरीफायर सिस्टम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की सेहत और स्वास्थ्य के साथ खुला खिलवाड़ हो रहा है। स्कूलों में खारे और दूषित पानी की समस्या से विद्यार्थियों को मुक्ति दिलाने का सपना आज तक साकार नहीं हो पाया है। ब्लॉक हाथरस, सहपऊ और सादाबाद के 250 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयाें में लाखों रुपये खर्च करके वाटर प्यूरीफायर मशीन लगवाई गई थीं। इसके लिए विभाग ने 30 हजार रुपये प्रति मशीन के हिसाब से मोटी कीमत भी चुकाई। इसके बावजूद विभाग के इन स्कूलों यह मशीनें सिर्फ दिखावटी बनकर रह गई हैं और इन स्कूलों के बच्चे खारा और दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। बेसिक शिक्षा के विद्यालयों में बच्चों की सेहत के नाम पर सिर्फ खानापूरी होती है, जिससे विभाग की सभी योजनाएं कागजों पर ही दम तोड़ रही हैं। 
विज्ञापन



शुद्ध पानी देने को लगीं थीं प्यूरीफायर मशीन
जिले में पानी की स्थिति काफी खराब है। पूरे जिले में पीने के पानी की स्थिति में टीडीएस 500 से लेकर 2000 तक है, जिसमें हाथरस और सहपऊ ब्लॉक के कुछ इलाकों में तो नमकीन पानी है, जिसे पीना तो दूर, चखने वाले की जुबां भी खराब हो जाती है। पूरे जिले में पानी स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक है। खारे पानी की समस्या से निपटने के लिए ही प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों वाटर प्यूरीफायर मशीनें लगाई र्गइं, लेकिन किसी भी विद्यालय में इन मशीनों का कोई लाभ विद्यार्थियों को नहीं मिल रहा है। बड़ी संख्या में स्कूलों में पीने के पानी के हैंडपंप भी खराब पडे़ हैं, जिससे विद्यार्थियों को पीने का पानी ही नसीब नहीं होता।
विज्ञापन

-
-सभी योजनाओं का विधिवत रूप से संचालन कराने के निर्देश समय-समय पर जारी किए जाते हैं। निरीक्षण में जहां भी खामी मिलती हैं, विधिवत रूप से कार्यवाही होती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-देवेंद्र कुमार गुप्ता, बीएसए
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed