{"_id":"58a1efd54f1c1b5f7ed84bb4","slug":"peoples-got-unconsious-on-the-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":" बैंकों में लंबी लाइनों से लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में लंबी लाइनों से लोग हुए परेशान
ब्यूूूराे अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Mon, 13 Feb 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
peoples in the bank
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। तीन दिन बाद खुली जिले की बैंक शाखाओं में सोमवार को ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्राहकाें की अधिक भीड़ को देखते हुए काउंटरों की संख्या भी बढ़ा दी गई, लेकिन फिर भी काउंटरों पर लंबी लाइन लगी रहीं। बैंक कर्मियों पर भी शाम तक अधिक काम का दबाव बना रहा। इधर, कई एटीएम में भी दोपहर तक कैश खत्म हो गया। इससे ग्राहक एक से दूसरे एटीएम पर भटकते रहे।
शुक्रवार को बैंक कर्मी चुनावी ड्यूटी पर गए। इस वजह से बैंक शाखाओं में आम लोगों का काम काज नहीं हो पाया। शनिवार को मतदान हुआ उसके बाद रविवार को अवकाश रहा। इस तरह से तीनों दिन बैंक शाखाओं का काम काज प्रभावित रहा। सोमवार को सुबह दस बजे जब बैंक खुलीं तो उनमें ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी।
काफी लोग भीड़ होने की संभावना को भांप कर बैंकों के खुलने से पहले ही पहुंच गए। जैसे ही बैंक का गेट खुला वैसे ही काफी संख्या में ग्राहक बैंकों के अंदर पहुंच गए। बैंक अफसरों ने अधिक भीड़ को देखते हुए लेनदेन के काउंटरों की संख्या बढ़ा दी, जिससे कि भीड़ को कंट्रोल किया जा सके, लेकिन भीड़ इतनी अधिक थी कि काउंटरों पर कई घंटों तक लाइन लगी रही। जमा से अधिक निकासी वाले काउंटरों पर अधिक भीड़ थी।
विज्ञापन
इधर, चैक क्लीयर करने, ड्राफ्ट बनवाने और ऑनलाइन भुगतान के लिए बैंकों में व्यापारी वर्ग के लोग भी काफी संख्या में जुटे रहे। करोड़ों रुपये के चैक क्लीयर किए गए। शहर में अलीगढ़ रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, घास की मंडी स्थित एसबीआई एटीएम सहित कई अन्य एटीएम से रुपये नहीं निकल सके।
एसबीआई मुख्य शाखा प्रबंधक बीके बालानी ने बताया कि बैंक में साढ़े तीन सौ चैक क्लीयर किए गए। इधर, सादाबाद के एसबीआई प्रबंधक जीएस पालीवाल ने बताया कि उनकी शाखा में करीब 2.5 करोड़ के चैक क्लीयर हुए, जबकि करीब 1.5 करोड़ का कैश बांटा गया। बैंक में काफी भीड़ थी, इसलिए उन्होने लेनदेन के लिए काउंटर की संख्या चार कर दी।