फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   People on the raging water logging , performance

जलभराव पर भड़के लोग, किया प्रदर्शन

Sun, 14 Feb 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 14 Feb 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
People on the raging water logging , performance

हाथरस। रामलीला मैदान सहित आस पास के बाजारों में बिन बारिश के ही जलभराव की समस्या दुकानदारों के लिए नासूर बनती जा रही है। सुबह-सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने आते हैं तो उन्हें पहले दुकानों के सामने से गंदा पानी हटाने के लिए स्वयं ही साफ-सफाई करनी पड़ती है। 

विज्ञापन

रोज-रोज होने वाली जलभराव की समस्या को लेकर दुकानदारों ने नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि बिन बारिश के रामलीला मार्केट के अलावा बागला मार्ग, पंजाबी मार्केट, लक्ष्मी टाकीज गली, बैनीगंज, बख्तावर गली, बंगाली गली सहित आसपास के क्षेत्रों में जलभराव हो जाता है। दुकान खोलने पूजा अर्चना करके आते हैं, लेकिन गंदा पानी निकालना पड़ता है। पालिका को इस संबंध में कई बार अवगत कराया गया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। प्रदर्शन करने वालों में पप्पू लाला, पवन कुमार, राजू पाठक, पप्पू पाठक, रियाज, रूपकिशोर, पीयूष गुप्ता एडवोकेट, उमेश शर्मा, ललित लब्बू, मुरारीलाल शर्मा, राजकुमार वार्ष्णेय, नितिन गुप्ता, गिरीश चंद्र सहित काफी दुकानदार शामिल थे। 

------

- जलभराव के संबंध में स्थानीय दुकानदारों ने फोन किया था। तुरंत ही सफाई कर्मी भेज कर चोक पड़ी पुलिया को खुलवा दिया गया। पुलिया ऊंची कराए जाने के लिए बोर्ड में प्रस्ताव रखा जाएगा। पुलिया ऊंची होने के बाद जलभराव की समस्या समाप्त हो जाएगी। 

- वासुदेव माहौर, चेयरमैन प्रतिनिधि। 

---------

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed