फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   people get sad and happy after high court order

हाईकोर्ट के आदेश से कुछ के खिले चेहरे तो कुछ हुए मायूस

Tue, 16 Mar 2021 12:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
people get sad and happy after high court order
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाईकोर्ट का आदेश आते ही जहां काफी राजनेताओं के चेहरे खिल गए तो वहीं कुछ राजनेता मायूस भी नजर आए। जिले में इस बार भी जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अनारक्षित था। इसके लिए कुछ वरिष्ठ राजनेताओं ने कसरत भी शुरू कर दी थी। हाईकोर्ट का आदेश आने के बाद अब यह माना जा रहा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अनारक्षित नहीं रहेगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने पंचायत चुनाव में वर्ष 2015 को आधार वर्ष मानकर आरक्षण का चक्रानुक्रम करने के आदेश दिए हैं। जिले में सभी सात ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों की आरक्षण सूची अनंतिम रूप से जारी कर दी गई थी। काफी राजनेता इस अनंतिम सूची को ही अंतिम सूची मानकर अपनी तैयारी में जुट गए थे।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष का पद पहले से ही अनारक्षित घोषित कर दिया था। वर्ष 2015 में भी यह पद अनारक्षित था। ऐसे में इस पद के लिए जिले के कई राजनीतिक दिग्गज ताल ठोंकने में लगे थे। इस पद पर पहुंचने के लिए जिला पंचायत सदस्य बनने में जुट गए थे। यही स्थिति ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य के लिए थी। इधर, इस अनंतिम सूची के बाद इसमें आपत्तियां भी मांगी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपत्तियां मिलने पर इनका निस्तारण किया जा रहा था कि इसी दौरान इस पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी। अंतिम सूची जारी नहीं हो सकी थी। इसके बाद राजनेता यह टकटकी लगाए हुए थे कि आखिर उच्च न्यायालय का अगला आदेश क्या होगा। जैसे ही सोमवार को कोर्ट का आदेश आया तो कुछ राजनेताओं में खलबली मच गई।

कोर्ट के आदेश के बाद काफी राजनेता खुश हैं। अब उन्हें इस चुनाव में किस्मत आजमाने का मौका मिलेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद शासन ने अनारक्षित घोषित कर रखा था। ऐसे में यह माना जा रहा है कि यह इस बार आरक्षित होगा। कुछ सीटों का आरक्षण बदला जाएगा। ऐसे में अब सबकी नजर नए सिरे से होने वाले आरक्षण पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed