{"_id":"6a0e1eb30200ae918e03f32f","slug":"patients-endured-hardships-for-31-hours-due-to-transformer-fire-hathras-news-c-56-1-hts1004-148830-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ट्रांसफाॅर्मर में आग से 31 घंटे तक मरीजों ने झेलीं दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ट्रांसफाॅर्मर में आग से 31 घंटे तक मरीजों ने झेलीं दिक्कतें
Thu, 21 May 2026 02:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 21 May 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड व एक्स रे के लिए इंतजार करते मरीज। संवाद
- फोटो : Samvad
जिला अस्पताल में भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति ठप होने से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ओवरलोड के कारण मंगलवार की सुबह 11 बजे अस्पताल परिसर में लगे ट्रांसफाॅर्मर में अचानक आग लग गई थी, जिससे दो ट्रांसफाॅर्मर फुंक गए थे। इस घटना के बाद लगातार 31 घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
बुधवार को ओपीडी से लेकर इमरजेंसी और सामान्य वार्डों तक मरीज गर्मी से बेहाल नजर आए। शाम करीब पांच बजे बुलंदशहर से आए नए ट्रांसफाॅर्मर को लगाने के बाद स्थिति सामान्य हो सकी। ट्रांसफाॅर्मर फुंकने का सीधा असर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ा। बिजली गुल होने की वजह से एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और सीटी-स्कैन जैसी बेहद महत्वपूर्ण और आपातकालीन जांच सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं।
दूर-दराज के गांवों से आए मरीजों को बिना जांच कराए ही लौटना पड़ा। अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे के बाहर मरीज लाइट आने के इंतजार में बैठे नजर आए। लाइट के कारण पैथोलॉजी में जांच कार्य भी प्रभावित रहे।
विज्ञापन
अस्पताल प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर भारी-भरकम जेनरेटर चलाने का प्रयास किया, लेकिन पूरे अस्पताल का लोड एक साथ आ जाने के कारण जेनरेटर भी बार-बार बंद होता रहा। जेनरेटर के ट्रिप होने से पंखे भी नहीं चल पा रहे थे। गंभीर रूप से भर्ती मरीजों के तीमारदार हाथ के पंखों से उनकी हवा करते नजर आए।
बुलंदशहर से मंगाया गया नया ट्रांसफार्मर
मरीजों की बढ़ती परेशानी को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने तत्परता दिखाई। स्वतंत्र फीडर होने के कारण विद्युत विभाग से ट्रांसफाॅर्मर नहीं मिले, इसलिए बुलंदशहर स्थित प्राइवेट कंपनी से दो नए ट्रांसफाॅर्मर मंगवाए गए। बुधवार की शाम करीब पांच बजे ट्रांसफाॅर्मरों को लगाया गया, जिसके बाद धीरे-धीरे बिजली आपूर्ति बहाल हुई और भर्ती मरीजों ने राहत की सांस ली।
अस्पताल पहुंचाने वालों का दर्द
पेट के दर्द के कारण कई दिनों से परेशान हूं। सासनी सीएचसी पर दिखाया था, लेकिन राहत नहीं मिली, इसलिए आज जिला अस्पताल आई थी। दर्द इतना तेज होता है कि पेट फट जाएगा। डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड लिख दिया है, लेकिन यहां बिजली नहीं आ रही।
-मीरा देवी, सासनी
फोटो-
भाई पंकज के पेट में एक तरफ से दर्द उठता है। डॉक्टर ने जांच में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कहा है। सुबह से बैठे हैं, लेकिन यहां बिजली न आने की वजह से अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहा।
-नरेशचंद्र, अनीगढ़ी
आग लगने के कारण अस्पताल को सप्लाई दे रहे दोनों ही ट्रांसफाॅर्मर ठप हो गए थे। मंगलवार को दिनभर प्रयास के बाद भी यहां ट्रांसफाॅर्मर उपलब्ध नहीं हो सके। बुधवार को बुलंदशहर से ट्रांसफाॅर्मर मंगवाए गए, जो शाम पांच बजे तक लग गए। शाम को अस्पताल की बिजली आपूर्ति सुचारू हो गई।
-डाॅ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस