फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Passenger dies due to illness in train

Hathras News: यात्री की ट्रेन में तबियत बिगड़ने से मौत

Thu, 06 Jun 2024 04:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Passenger dies due to illness in train
दिल्ली से बिहार जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में बुधवार दोपहर को अचानक एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई। उसे प्यास लगी और घबराहट होने लगी। हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्री को उतारा गया। आरपीएफ के जवान जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बिहार के दरभंगा जिले के लाल शाहपुर निवासी मंसूर (65) पुत्र मोहम्मद जूही बुधवार को अपने परिवार के सदस्यों के साथ दिल्ली से बिहार जा रहे थे। सभी लोग बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सवार थे। ट्रेन में हाथरस जंक्शन के पास मंसूर को प्यास लगी और घबराहट होने लगी। व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर ट्रेन को हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रोका गया। सूचना पर आरपीएफ मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस से यात्री को बागला संयुक्त जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक के मुताबिक ह्रदय गति रुकने से यात्री की मौत होना बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed