फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   ots benefit registration reduce due to potato farming

आलू खोदाई ने धीमी की ओटीएएस की रफ्तार

Fri, 19 Mar 2021 12:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
ots benefit registration reduce due to potato farming
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

आलू की खुदाई ने ओटीएस की रफ्तार को धीमा कर दिया है। देहात के लोग आलू खुदाई में व्यस्त हैं। इस कारण वह ओटीएस से वंचित हैं। अब तक करीब 21 हजार से अधिक लोगों ने ओटीएस में पंजीकरण कराया है। रेवेन्यू न मिलने के कारण अधिकारी खासे परेशान हैं। सुबह से शाम तक देहात की खाक छान रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि जिले में 64 बिजलीघरों के जरिए दो लाख से अधिक लोगों को बिजली की आपूर्ति की जाती है। इन लोगों पर महकमे का करोड़ों रुपये का बकाया है। अब शासन स्तर से बकायेदारों को राहत प्रदान करने के लिए ओटीएस का क्रियान्वयन किया गया है।
विज्ञापन

शासन से हाथरस जिले को देहात में एक लाख 28 हजार पंजीकरण करने का लक्ष्य मिला है। मार्च माह आधा बीत जाने के बाद तमाम कोशिशों के बाद महकमे के अफसरों द्वारा देहात में 21 हजार से अधिक ही पंजीकरण हो सके हैं। हालांकि हाथरस शहर में ओटीएस की प्रगति सही चल रही है। विभागीय अधिकारी बकायेदारों से बकाया जमा करने की अपील कर रहे हैं। इसका बकायेदारों पर कोई असर नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed