फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Order for lodging of report given to BEO MURSAN

बीईओ मुरसान को दिए रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश

Thu, 29 Mar 2018 11:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Thu, 29 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
Order for lodging of report given to BEO MURSAN
teacher
बेसिक शिक्षा अधिकारी रेखा सुमन ने खंड शिक्षा अधिकारी मुरसान पवन कुमारी को फर्जी तरीके से बेसिक शिक्षा विभाग में 22 वर्षों तक शिक्षक की नौकरी करने वाली सरस्वती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बीईओ को इस मामले में शिक्षिका द्वारा अब तक प्राप्त किए गए वेतन आदि का आगणन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं, जिससे शिक्षिका द्वारा विभाग को पहुंचाए गए आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए उससे वसूली की जा सके। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि बेसिक शिक्षा विभाग के ब्लॉक मुरसान के उच्च प्राथमिक विद्यालय कथरिया में सरस्वती निवासी गांव नगला वाद अठवरिया की मौत के बाद उसके शैक्षिक प्रमाण पत्रों से नौकरी करने वालीं सरस्वती पत्नी महेशचंद्र शर्मा निवासी मधुगढ़ी के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने अपने निर्देशों में यह भी कहा है कि 1996 में नियुक्ति के बाद से अब तक विभाग से प्राप्त किए गए वेतन आदि का भी आगणन किया जाए, ताकि विभाग को हुई आर्थिक क्षति की भरपाई की जा सके। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस मामले में फर्जी शिक्षकों को अदेय प्रमाण पत्र जारी करने एवं विभागीय कार्रवाई प्रचलित होने के बावजूद सेवानिवृत्ति के लिए पत्रावली भेजे जाने के मामले में भी पूर्व बीईओ मुरसान से भी जवाब तलब भी किया है, जिससे विभागीय जांच में इस फर्जी शिक्षिका को अनुचित लाभ दिलाने वाले लोगों को चिह्नित किया जा सके और इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर यह भी सुनिश्चित किया जा सके कि विभाग में इस प्रकार की घटनाओं की भविष्य में पुनरावृत्ति नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed