फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   open shop by following guidline

गाइडलाइन का पालन करते हुए खोलें बाजार

Wed, 29 Jul 2020 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
open shop by following guidline
सादाबाद के मुख्य बाजार का पैदल भ्रमण करते सीओ, कोतवाल और पुलिस फोर्स। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

ईद और रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर पुलिस क्षेत्राधिकारी योगेश कुमार और कोतवाल डीके सिसौदिया ने सादाबाद के मुख्य बाजार सहित कई इलाकों का पैदल भ्रमण किया।
भ्रमण के दौरान सीओ ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि अभी कोरोना संक्रमण का कहर थमा नहीं है, इसलिए हमें इस वक्त भी लापरवाह होने की जगह और अधिक सतर्क रहना है। शासन की गाइडलाइन के मुताबिक सामाजिक दूरी का पालन करना है। मास्क पहनना है और बेवजह बाजारों में नहीं घूमना है। गाइडलाइन का पालन करते हुए सुबह नौ बजे से पहले बाजार को नहीं खोलें और शाम को निर्धारित समय पर दुकानों को बंद कर दें। दुकानों पर पांच लोगों से अधिक की भीड़ नहीं जुटाएं।
विज्ञापन

दुकानों पर आने वाले ग्राहक को सामान देने से पहले उन्हें सैनिटाइज करें। कोतवाल डीके सिसौदिया ने कहा कि पर्व के मद्देनजर बाजारों में लोगों की संख्या बढ़ेगी, लेकिन सभी दुकानदारों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए प्रयासरत रहना है। दुकानों पर भीड़ नहीं होने दें। शांति और सद्भाव के साथ त्योहार मनाएं। उन्होंने हिदायत दी कि असामाजिक तत्वों पर उनकी कड़ी नजर रहेगी। सादा वर्दी में पुलिस कर्मी बाजार में रहेंगे। इस मौके पर एसएसआई अनिल कुमार, कस्बा इंचार्ज डिप्टी सिंह सहित अन्य उपनिरीक्षक व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed