फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   online teaching training to teacher

शिक्षकों को सिखाए ऑनलाइन कक्षा संचालन के गुर

Wed, 05 Aug 2020 10:46 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
online teaching training to teacher
ऑनलाइन कार्यशाला में मौजूद डीआईओस व अन्य। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग शिक्षकों को ऑनलाइन कार्यशाला के माध्यम से आनलाइन कक्षा संचालन का ज्ञान दिया गया। यह प्रशिक्षण डीआईओएस की देखरेख में ऑनलाइन हुआ। इसमें जिले भर के माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक व प्रधानाचार्य शामिल हुए।
बुधवार को डीआईओएस सुनील कुमार वर्मा के नेतृत्व में ऑनलाइन प्रशिक्षण/कार्यशाला का आयोजन किया गया। शिक्षकों के तकनीकी उन्नयन के लिए ऑनलाइन कक्षा संचालन का प्रशिक्षण शीर्षक के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों से चयनित 238 शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल हुए। शुभारंभ डीआईओएस सुनील कुमार ने किया।
विज्ञापन

मौके पर एमआई इंटर कॉलेज सिकंदराराऊ के प्रवक्ता प्रमोद कुमार पाराशर ने प्रशिक्षण में ऑनलाइन कक्षाओं, एप के माध्यम से विद्यार्थियों को किस तरह शिक्षा दी जाए, इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बागला इंर कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. मनोज शर्मा ने सभी अध्यापकों से विद्यार्थियों के साथ काउंसिलिंग के बारे में बताया। प्रवक्ता जीएसएएस इंटर कॉलेेज मुरसान अतुल कुुमार वर्मा ने ऑनलाइन शिक्षा से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों व उनके बचावों पर चर्चा की। संचालन प्रीतिका शर्मा, प्रधानाचार्या श्री उमेशचंद्र कौशिक आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed