फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   One who made and sold fake mobile phone bills caught

Hathras News: मोबाइल फोन का फर्जी बिल बनाकर बेचने वाला दबोचा,ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के बनाता था बिल

Sat, 27 Jan 2024 08:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 27 Jan 2024 08:37 PM IST
सार

दबोचा गया अभियुक्त जनपद फिरोजाबाद में पूर्व में ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी में काम करता था, जिससे वह अभिषेक के संपर्क में आ गया था। वह अभिषेक से डिलीवरी के लिए आए फोन ले लेता था। इन फोनों का फर्जी बिल बनाकर वह इन्हें सस्ते दामों पर बेच देता था। इसके एवज में मिलने वाले रुपयों को दोनों बांट लेते थे। 

विज्ञापन
One who made and sold fake mobile phone bills caught
थाना काेतवाली सदर हाथरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस सदर कोतवाली पुलिस ने ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी से आने वाले मोबाइल फोन के फर्जी बिल बनाकर सस्ते दामों पर बेचने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन व दो फर्जी बिल भी बरामद किए हैं। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

17 जनवरी को महताब आलम पुत्र मोहम्मद मुस्तफा ने थाना हाथरस गेट में मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा था कि वह एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी में एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत है। 7 जनवरी को कंपनी का डिलीवरी बॉय अभिषेक कुमार कुछ पार्सल लेकर गया था। उसके बाद वह नहीं लौटा। पुलिस ने अभिषेक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी निपुण अग्रवाल ने आरोपी की गिरफ्तारी टीम का गठन किया था। घटना का खुलासा करते हुए सदर कोतवाली प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि जांच में प्रकाश में आए एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना नाम रोहित कुमार पुत्र सुरेशचंद्र निवासी गांव मधुपुरी थाना विछवा जिला मैनपुरी बताया। 

वह जनपद फिरोजाबाद में पूर्व में इसी ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी में काम करता था, जिससे वह अभिषेक के संपर्क में आ गया था। वह अभिषेक से डिलीवरी के लिए आए फोन ले लेता था। इन फोनों का फर्जी बिल बनाकर वह इन्हें सस्ते दामों पर बेच देता था। इसके एवज में मिलने वाले रुपयों को दोनों बांट लेते थे। पुलिस दूसरे आरोपी अभिषेक की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed