{"_id":"5703fc0d4f1c1b0e35c811e2","slug":"one-hundred-hand-poor-how-thirst-extinguished","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ सौ हैंडपंप खराब, कैसे बुझेगी प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ सौ हैंडपंप खराब, कैसे बुझेगी प्यास
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, लेकिन नगर पालिका प्रशासन व जलकल संस्थान द्वारा पेयजल आपूर्ति दुरुस्त बनाए रखने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किए हैं। शहर के गली-मोहल्लों में लगभग डेढ़ सौ हैंडपंप खराब पड़े हैं। पानी के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। खराब हैंडपंपों को ठीक कराए जाने के लिए लोग क्षेत्र के सभासद से शिकायत करते हैं और सभासद इस संबंध में नगर पालिका और जलकल संस्थान में अवगत कराते हैं, फिर भी खराब हैंडपंप ठीक नहीं हो पा रहे हैं।
शहर के बैंनीगंज, चिंताहरण रोड, मोहनगंज, अलीगढ़ रोड, लक्ष्मीनगर, नवग्रह मंदिर के निकट सहित तमाम स्थानों पर हैंडपंप खराब पड़े हैं। बैनीगंज में लोगों ने हैंडपंप पर एक तख्ती लटकाई है, जिस पर लिखा है कि मैं बीमार हूं, मुझे दवा की सख्त जरूरत है। आज्ञा से सब्जी वाले लिखा हुआ है। गली-मोहल्लों और बाजारों में हैंडपंप खराब होने से लोगों को खरीदकर पानी पीना पड़ रहा है। नगर पालिका और जलकल संस्थान के प्रति लोगों में रोष बना हुआ है।
पेयजल संकट पर बोले लोग--
- काफी समय से हैंडपंप खराब पड़ा हुआ है। जब लाइट नहीं आती तो पानी लेने के लिए दूसरे मोहल्लों में लगे हैंडपंप पर जाकर पानी लाना पड़ता है।
- मनीष कुमार, लक्ष्मीनगर।
- चिंताहरण रोड पर पिछले साल से ही हैंडपंप खराब पड़ा है। नल ठीक तो होता है। कुछ दिन बाद फिर से खराब हो जाता है। पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।
- हरीमोहन शर्मा, चिंताहरण रोड।
- यहां अंग्रेजों के जमाने का स्टैंड पोस्ट नल लगा हुआ था, जिसे असमाजिक तत्वों ने उखाड़ दिया है। जलकल संस्थान शीघ्र ही पुन: उसी स्थान पर नल लगाए।
- चिंटू गुप्ता, मोहनगंज।
- शहर में लगभग 150 हैंडपंप खराब पडे़ हैं। खराब हैंडपंप ठीक कराने के लिए टीम गठित कर दी है। प्रतिदिन 10 से 15 हैंडपंप ठीक कराए जाएंगे। 10 दिन के अंदर शहर के सभी हैंडपंप ठीक होंगे। लोगों को पेयजल संकट से नहीं जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
- नंदकिशोर, जेई जलकल संस्थान हाथरस