{"_id":"63db374e6d7c5114bb7c597e","slug":"one-headmasters-salary-withheld-sought-clarification-from-another-hathras-news-c-2-1-34628-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: एक प्रधानाध्यापक का वेतन रोका, दूसरे से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: एक प्रधानाध्यापक का वेतन रोका, दूसरे से मांगा स्पष्टीकरण
Thu, 02 Feb 2023 09:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 02 Feb 2023 09:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हाथरस। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल कुमार पवार ने बुधवार को विकास खंड सासनी के स्कूलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान खामियां मिलने पर एक प्रधाध्यापक का एक दिन का वेतन रोका तो वहीं, दूसरे से स्पष्टीकरण मांगा है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सासनी के कई स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता व एमडीएम वितरण की हकीकत को परखा। इस दौरान संविलियन विद्यालय विर्रा में चल रहे उमंग खेल कार्निवाल में खेलकूद प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाई। विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। यहां पर छात्र-छात्राओं के साथ बैठकर मिड डे मील को भी चखा।
संविलियन विद्यालय नगला ठाकुर में शिक्षक द्वारा विज्ञान किट के उपयोग न करने पर उन्होंने स्पष्टीकरण मांगा। संविलियन विद्यालय दरियापुर के निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं में कई खामियां मिलीं और प्रधानाध्यापक विद्यालयी अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। जिस पर पदीय दायित्वों का निर्वहन सही से न करने के कारण प्रधानाध्यापक के खिलाफ एक दिन का वेतन रोकने की कार्रवाई की गई।