{"_id":"6736e37687d44c79c501cb7f","slug":"one-dead-and-another-injured-after-vehicle-collides-with-bike-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बाइक पर जा रहे दो युवकों में वाहन ने मारी टक्कर, एक की हुई मौत और दूसरा गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बाइक पर जा रहे दो युवकों में वाहन ने मारी टक्कर, एक की हुई मौत और दूसरा गंभीर घायल
Fri, 15 Nov 2024 11:30 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 15 Nov 2024 11:30 AM IST
सार
गांव नगला बिहारी निवासी विकास व विनोद बाइक पर सिकंदराराऊ से वापस अपने गांव जा रहे थे। गांव चमरोली के पास बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से विनोद की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक विनोद
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
14 नवंबर की रात्रि 9 बजे हाथरस रोड पर गांव चमरोली के पास बाइक पर जा रहे दो युवकों में वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर घायल हो गया। घायल का अलीगढ़ में उपचार चल रहा हैं।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार हाथरस रोड के गांव नगला बिहारी निवासी 25 वर्षीय विकास पुत्र रामेश्वर व विनोद पुत्र उदयवीर रात्रि 9 बजे बाइक पर सिकंदराराऊ से वापस अपने गांव जा रहे थे। गांव चमरोली के पास बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। विकास को सीएचसी से अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला चालक वाहन लेकर वहां से भाग गया। पुलिस ने विनोद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन