फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   On hunger strike after voting

मताधिकार नहीं मिलने पर भूख हड़ताल

Sun, 14 Feb 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 14 Feb 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। इस वर्ष एमएलसी के चुनाव की मतदाता सूची में हाथरस ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत सदस्यों के नाम शामिल नहीं होने से बीडीसी में भारी रोष व्याप्त है। रविवार को हाथरस ब्लॉक कार्यालय के सामने हाथरस ब्लॉक के बीडीसी भूख हड़ताल पर बैठ गए और शासन, प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

वक्ताओं ने कहा कि  इस संबंध में ब्लॉक के बीडीसी ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर मतदान का अधिकार दिलाए जाने की मांग की थी। 13 फरवरी का तक समय दिया गया, फिर भी मतदान का अधिकार नहीं मिला। डीएम को 14 फरवरी से भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी भी दी गई, फिर भी किसी अधिकारी ने कोई सुनवाई नहीं। रविवार को हाथरस ब्लॉक के सभी बीडीसी सदस्य भूख हड़ताल पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की। भूख हड़ताल और प्रदर्शन में बीडीसी सदस्य विमलेश देवी, अल्का उपाध्याय, रामवीर सिंह, सोमवीर सिंह, योगेश, माया देवी, संगीता, मनोज देवी, विनोद कुमार, सरोज देवी, पवन कुमार, लखमी चंद्र, महावीर, कमलेश, सुनीता कुमारी, संजेश कुमार, मनोज कुमार, नेम सिंह, राखी देवी, रामपाल सिंह, सुरेश चंद्र, कप्तान सिंह सहित काफी बीडीसी शामिल थे। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed