फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   NSA's action will be on discrepancy in exams

परीक्षा में गड़बड़ी पर होगी एनएसए की कार्रवाई

Sat, 17 Nov 2018 12:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Sat, 17 Nov 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
NSA's action will be on discrepancy in exams
टीईटी को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते डीएम व एडीएम। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को सकुशल, शुुचितापूर्ण और पारदर्शी ढंग से निपटाने के लिए डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। इस मौके सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षकों और केंद्र व्यवस्थापकों को दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों पर सीधे एनएसए की कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन

डीएम ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों से प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों के अनुसार प्रवेश देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर लगाए गए कक्ष निरीक्षक द्वारा गड़बड़ी किए जाने पर सारी जिम्मेदारी केंद्र व्यवस्थापक की ही होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का सख्त निर्देश है कि परीक्षा को दूषित करने वालों पर एनएसए की कार्रवाई की जाए।  डीएम ने स्टेटिक मजिस्ट्रेट से अपने परीक्षा केंद्र पर जाकर प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, स्वच्छता तथा सुरक्षा आदि की व्यवस्था को निरीक्षण करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि परीक्षा तारीख से एक दिन पहले की शाम से फोटो कॉपी की दुकानें बंद रहेंगी। एसपी जय प्रकाश ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस विभाग की होगी। इस मौके पर एडीएम रेखा एस चौहान, एसडीएम अरुण कुमार सिंह, एसडीएम सासनी नितीश कुमार सिंह, एसडीएम सिकंदराराऊ ज्योत्सना बंधु, ओसी कलेक्ट्रेट पकंज वर्मा, डीएसओ सुरेंद्र यादव, जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed