{"_id":"60bfbdc38ebc3ed0a812697d","slug":"np-board-meeting-not-held-for-eight-months-development-work-stalled-np-members-warned-of-dharna-sadabad-news-ali265041465","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ माह से नहीं हुई नपं बोर्ड की बैठक, विकास कार्य ठप, नपं सदस्यों ने दी धरने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ माह से नहीं हुई नपं बोर्ड की बैठक, विकास कार्य ठप, नपं सदस्यों ने दी धरने की चेतावनी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
नगर पंचायत में पिछले आठ माह से बोर्ड की बैठक नहीं हुई है। जिसके कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। इससे नाराज एक दर्जन से अधिक नगर पंचायत सदस्यों ने नगर पंचायत के ही खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इन सदस्यों ने 13 जून तक नगर में जन उपयोगी कार्य शुरू न किए जाने पर 14 जून की सुबह नौ बजे से मुख्य बाजार स्थित नगर पंचायत के दफ्तर के मुख्य गेट पर नगर के लोगों के साथ अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी है। इस संबंध में एसडीएम के अलावा ईओ को भी ज्ञापन सौंपा गया है। जिलाधिकारी को भी शिकायती पत्र की एक प्रति भेजी गई है।
नगर पंचायत के सदस्य मनीष अग्रवाल, रूप मनोहर अग्रवाल, श्रीपाल, संजू चौधरी, उर्मिला चौधरी, कमलेश देवी, बाबूलाल, ज्योति, शर्मीला, पवन कुमार, संगीता देवी, हमीद खां ने शिकायती पत्र में बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र सादाबाद में कई गली मोहल्लों, बाजार में लाखों रुपये की लागत से लगाई गईं सोलर लाइट खराब पड़ी हुई हैं।
कई गली मोहल्लों के अलावा सार्वजनिक स्थानों पर हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। हैंडपंपों की मरम्मत और रिबोर न होने की वजह से इस भीषण गर्मी में लोगों का बुरा हाल है। खड़ंजों व नालियों की मरम्मत तक नहीं की जा रही है। साफ- सफाई की व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। सामुदायिक शौचालयों गंदगी है। परिषदीय विद्यालयों का सौंदर्यीकरण का कार्य भी आज तक शुरू नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
नगर पंचायत के कई ठेकेदारों ने कार्यों को या तो अपूर्ण किया है या फिर संतोषजनक नहीं किया, ऐसे ठेकेदारों को आज तक ब्लैक लिस्टेड नहीं किया गया है। नगर की संकरी गलियों में प्रत्येक वार्ड में पांच पांच खंभे, लाइट और पांच पांच लाइट लगाए जाने का प्रस्ताव काफी समय पूर्व बोर्ड की बैठक में पास किया गया था, लेकिन आज तक किसी भी स्थान पर न तो लाइट लगाई गईं और न ही खंभे।
- नगर पंचायत के सदस्यों द्वारा दिया गया शिकायती पत्र प्राप्त हो गया है। जल्द ही शिकायतों का संज्ञान लिया जाएगा और सभी सदस्यों की बैठक बुलाकर समस्याओं के निदान के प्रयास किए जाएंगे। - विपिन कुमार शिवहरे, एसडीएम, सादाबाद।