फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Now you can travel to Noida by air conditioned bus

Hathras News: अब वातानुकूलित बस से कर सकेंगे नोएडा का सफर

Thu, 25 Apr 2024 06:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 25 Apr 2024 06:46 AM IST
विज्ञापन
Now you can travel to Noida by air conditioned bus
नोएडा के लिए संचालित की गई एसी बस। संवाद - फोटो : Samvad
हाथरस डिपो से अब नोएडा जाने वाले यात्रियों को वातानुकूलित बस में सफर करने की सुविधा मिलेगी। डिपो अधिकारियों ने सहारनपुर मार्ग पर चल रही एक जोड़ी बसों को हटाकर नोएडा मार्ग पर इनका संचालन शुरू करा दिया है।
विज्ञापन




बढ़ती गर्मी में वातानुकूलित बस चलने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। अब नोएडा तक के सफर में लू के थपेड़े नहीं झेलने पड़ेंगे। अब हाथरस से सीधे नोएडा के लिए दो बसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन




यह पहला मौका है, जब हाथरस से नोएडा के लिए वातानुकूलित बसों का संचालन किया गया है। इसमें एक सुबह सात बजे व दूसरी बस दोपहर एक बजे नोएडा के लिए रवाना होगी। सहारनपुर मार्ग से दो बसें हटने से इस मार्ग पर सफर करने वालों को अब साधारण बस का ही सहारा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






दिन में वातानुकूलित बस देगी यात्रियों को राहत

हाथरस से सहारनपुर के लिए संचालित होने वाली वातानुकूलित बस का रात के समय संचालन होता था। अधिकारियों का कहना है कि रात के समय वातानुकूलित बस में अधिक सवारियां नहीं बैठ रही थीं, इसलिए बस का संचालन नोएडा के लिए दिन के समय किया जा रहा है। यमुना एक्सप्रेस पर अधिक गर्मी होने के कारण नोएडा जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।






नोएडा मार्ग पर नहीं थी हाथरस की कोई एसी बस
हाथरस से नोएडा के लिए नोएडा डिपो ने 12 से अधिक बसों का संचालन कर रखा है। कई बसें रात के समय हाथरस बस स्टैंड पर रुकती भी हैं, लेकिन हाथरस डिपो की एक भी बस का संचालन अभी तक नोएडा के लिए नहीं किया गया था। अब हाथरस डिपो ने सीधे दो वातानुकूलित बसों का संचालन सहारनपुर के लिए किया है।







नोएडा के लिए हाथरस डिपो से दो एसी बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। अब नोएडा जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। इन दोनों बसों को सहारनपुर मार्ग से हटाया गया है। सहारनपुर मार्ग पर आय कम हो रही थी, इसलिए प्रयोग के तौर पर नोएडा के लिए संचालन किया गया है।
-मोहम्मद आरिफ सिद्दकी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed