फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Now the Jalasar will run directly to Noida, Hathras will get the benefit

अब जलेसर से सीधे नोएडा को दौड़ेगी बस, हाथरस वासियों को मिलेगा लाभ

Sun, 14 Jul 2019 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Now the Jalasar will run directly to Noida, Hathras will get the benefit
अब जलेसर से सीधे नोएडा के लिए दौड़ेगी बस
विज्ञापन

हाथरस वालों को भी मिलेगा लाभ, ग्रेटर नोएडा डिपो ने शुरू की बस सेवा
सुबह नोएडा के लिए रवाना होगी और शाम को लौटेगी बस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। अब नोएडा के लिए जलेसर से सीधे बस चलेगी। इसका लाभ हाथरस वासियों को भी मिलेगा। यह बस जिले के कई गांवों से होकर गुजरेगी। ग्रेटर नोएडा डिपो ने बस सेवा की शुरुआत की है।
उल्लेखनीय है कि परिवहन निगम यात्रियों को सुविधा देने और आमदनी बढ़ाने के लिए गांवों से जुड़ने की कवायद में जुट गया है। इस क्रम में ग्रेटर नोएडा डिपो ने जलेसर से सीधे नोएडा सिटी सेंटर के लिए बस का संचालन शुरू किया है। इस बस से जिले के काफी गांवों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

इस तरह हो रहा संचालन
सुबह चार बजकर 20 मिनट पर जलेसर से बस प्रस्थान करेगी। बरवाना चौराहा होते हुए साढ़े चार बजे नगला मान पहुंचेगी। चार बजकर 50 मिनट पर महौ, पांच बजकर दस मिनट पर हाथरस जंक्शन, छह बजकर पांच मिनट पर हाथरस बस स्टैंड, राया होते हुए यमुना एक्सप्रेस के जरिए सुबह साढ़े नौ बजे सिटी सेंटर नोएडा पहुंचेगी। फिर नोएडा से दोपहर तीन बजकर 15 मिनट पर चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परी चौक वाया यमुना एक्सप्रेस वे राया हाथरस होते हुए साढ़े सात बजे जलेसर बस स्टैंड पहुंचेगी। इस मामले में कार्यवाहक स्टेशन प्रभारी वीरी सिंह का कहना है कि यह नोएडा डिपो की बस सेवा है। हमें इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed